बेटी की नजर उतारकर सिक्का गंगा में फेंकने के दौरान पिता से ट्रेन से गिरकर मौत

download-14-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कानपुर। कानपुर में बेटी की नजर उतारकर सिक्का गंगा में फेंकने के दौरान पिता से ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा गंगा पुल पर बुधवार की शाम को हुआ। उन्नाव के मौरावां हिलौली निवासी मोहम्मद इरफान (35) दिल्ली में कपड़ों की सिलाई करते थे। वह बुधवार को दिल्ली जाने के लिए पत्नी यासमीन बानो और छह माह की बेटी सना के साथ निकले। उन्हें कानपुर सेंट्रल से श्रमशक्ति पकड़नी थी। पिता इरतिजा हुसैन ने बताया कि उन्नाव से मेमू से कानपुर जा रहे थे। गंगा पुल पर बेटी सना की नजर उतारकर गंगा में सिक्का फेंकने लगे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह दरवाजे से नीचे जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। दरवाजे पर खड़े अन्य लोगों ने परिजनों को सूचना दी। ट्रेन स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी ने मदद की। पिता ने बताया कि इरफान दो भाई थे। छोटा सलमान है। जीआरपी ने बताया कि युवक गेट पर खड़े होकर सिक्का फेंकने के दौरान ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights