मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ब्लाक पर नामांकन,गल्ला मंडी से रवाना होगी पोलिंग पार्टियां

April 3, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


एडीएमई ने अंबियापुर ब्लाक कार्यालय पर देखी व्यवस्थाएं
बिल्सी। एडीएम ई ऋतू पूनिया और एसपी देेहात सिध्दार्थ वर्मा ने आज शनिवार को अंबियापुर ब्लाक कार्यालय पंहुच कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों को बारीकी से जायजा लिया। नामांकन पत्र दाखिल करने में किसी भी प्रत्याशी को परेशानी न होने पाएं। इसलिए ब्लाक परिसर में बैरीकेटिंग कर अनावश्यक लोगों को रोकने के इंतजाम शीघ्र पूरे कर लिए जाएं। साथ ही गल्ला मंडी में बनने वाले स्ट्रांग रुम को देखा। साथ ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में किसी तरह की कोई दिकक्त न हो। इसलिए मंडी में शौचायल एवं पेयजल की व्यवस्था को बेहतर ढंग कर लिया जाए। एडीएम ने सबसे पहले अंबियापुर ब्लाक कार्यालय पहंची, जहां पर नामाकंन पत्र दाखिल करने के लिए होने वाली बैरीकेटिंग को लेकर एसडीएम आरबी सिंह और सीओ अनिरुध्द सिंह को कड़े निर्देश भी दिए। साथ ही इसका कार्य शीघ्र पूरा कर ले। जिले में दूसरे चरण में 19 अप्रेल को चुनाव है, जिसके लिए सात अप्रेल से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। उन्होने प्रभारी बीडीओ प्रदीप कुमार त्यागी और एडीओ प्रमोद कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि नामांकन पत्रों के दाखिल करने में किसी भी प्रत्याशी को कोई दिक्कत न होने दी जाए। जिसके लिए सारी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाए। इसके बाद एडीएम नगर की गल्ला मंडी पंहुची। जहां पर
स्थापित होने वाले स्ट्रांग रुम एवं मतगणना स्थल व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होने कहा कि गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होगी। चुनाव संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टिया सभी सामग्री यहीं आकर जमा करेगी। इस मौके पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, मंडी सचिव अरविंद कुमार चौहान, आरआई राजेश कुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह, भवानी
शंकर, वैभव कुमार आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights