बदायूं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एवम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के निर्देशन व देख रेख में दलित गौरव संवाद चौपाल सभा का आयोजन समस्त विधानसभाओं में किया गया जिसमे सहसवान विधानसभा में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस राजवीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सद्दाम हुसैन, बिल्सी विधानसभा में जिला महासचिव पूर्व प्रत्याशी अंकित, नगर अध्यक्ष अनुग्रह सिंह, शेखुपुर विधानसभा में जिला महासचिव वीरेश तोमर, जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव, दातागंज में जिलाउपाध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी आतिफ खान, बिसौली विधानसभा में जिलाउपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान एवम बदायूं विधानसभा में वजीरगंज नगर अध्यक्ष डॉ0 सोमपाल शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कठेरिया द्वारा आयोजित की गई मुम्बई में अपनी बहन के इलाज के लिए गए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह द्वारा समस्त विधानसभा में फोन कर माध्यम से उपस्थिति दर्ज की इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने समस्त सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है। भाजपा सरकार अपराधियों को बचा रही है और अपराधियों के साथ खड़ी है।

हाथरस, उम्भा (सोनभद्र), लखीमपुर खीरी, आज़मगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी और बहराइच सहित विभिन्न जिलों में दलितों पर हुए अत्याचार की घटनाएं इसके उदाहरण हैं इस अवसर पर राष्ट्र उदय पार्टी का कांग्रेस में विलय करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना लाल पाल को बधाई दी एवम पार्टी की नीतिओ को मजबूती से क्षेत्र में बढ़ाने की अपेक्षा की जिसपर राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुन्ना लाल पाल ने कांग्रेस की नीतियों को जनजन तक पहुचाने का संकल्प लिया इस अवसर पर बदायूं विधानसभा में मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश का कोई भी जिला ऐसा नहीं है जहां दलित भाजपा सरकार में सुरक्षित महसूस कर रहे हों उन्होंने कहा डर का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है हम इसके खिलाफ लड़ रहे हैं यह संवाद दलितों के सम्मान स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई है और हम इसे आगे भी जारी रखेंगे इस अवसर पर ककोड़ा में मुख्यवक्ता जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में भाजपा और आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता को सफल नहीं होने देंगे उन्होंने दलित गौरव संवाद के बारे में विस्तार से बताते हुए संवाद के तहत पार्टी ने प्रभावशाली दलित व्यक्तियों तक पहुंचने की योजना बनाई है, जिसमें शिक्षक अधिवक्ता ग्राम प्रधान चिकित्सक और अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं और इन सभी को एक दलित अधिकार मांग पत्र भरना होगा जिससे दलित समाज को उनका हक दिलवाने की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ सके दातागंज में आतिफ खान ने कहा की राज्य की आबादी में 21 फीसदी दलित हैं। दलितों को अब मायावती से कोई लगाव नहीं है और वे अब किसी विकल्प की तलाश कर रहे हैं।’ बिल्सी में अंकित चौहान ने कहा कांग्रेस ने दलितों के लिए कई कदम उठाए थे इसमें जमींदारी उन्मूलन, भूमि हदबंदी कानून और ग्राम सभा की भूमि और नजूल भूमि का दलितों को वितरण (जो 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत आपातकाल के दौरान शुरू किया गया था) शामिल है इस अवसर पर जिला महासचिव गौरव सिंह राठौर ने सवाल उठाते हुए कहा भाजपा ने क्या किया है? या मायावती ने क्या किया है? क्या उन्होंने दलितों के कल्याण के लिए कोई नई योजना शुरू की है जिलामहासचिव वीरेश तोमर, प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा दलित गौरव संवाद को पूरे जनपद में दलित समुदाय से अपार जनसमर्थन मिला है। इसका कारण यह है कि भाजपा सरकार के तहत, दलितों पर भीषण अत्याचार हुए और हर बार सरकार अपराधियों को बचाती नजर आई।” सोमेंद्र यादव, राजवीर सिंह, सोमपाल सिंह शाक्य, मीना शाक्य, सद्दाम हुसैन, नरेंद्र कठेरिया, देवेंद्र चौहान, ओमेंद्र सिंह, शिव ओम, ने भी विचार रखे अंत मे समस्त सभाओं में संविधान की शपथ लेते हुए समस्त उपस्थित पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवम ग्रामीणों ने संविधान को बचाने का संकल्प लिया।


























































































