संयुक्त सचिव ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यों की समीक्षा

WhatsApp-Image-2023-11-22-at-19.41.25
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भारत सरकार में जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बुधवार को विकास भवन सभागार में हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का प्रचार प्रसार कर वंचितो को योजनाओं का लाभ देने के लिए निर्देशित किया। बदायूँ क्लब बदायूं में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त सचिव ने लगाई गई स्टॉल्स व बैनर का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम का सफल आयोजन कराने के लिए अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए हैं। संयुक्त सचिव ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को इस यात्रा के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल प्रचार वाहनों के माध्यम से आमजन को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। वहां पर स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए जाएं। इसके साथ ही लोगों के आयुष्मान कार्ड, पेंशन आदि संबंधी कार्य को करने के लिए भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरी तरह से सफल साबित हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएं। स्कूलों में विकसित भारत को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएं।

जनता से सीधे जुड़े विभाग जैसे कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग आदि विभागों के अधिकारी भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान साथ रहें और लोगों को अपने विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी दें, जिससे पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे सभी आमजन को इसके बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव तथा शहरी क्षेत्र में संकल्प यात्रा का सफलतम आयोजन किया जाएगा। संयुक्त सचिव ने कहा कि विकसित भारत यात्रा को अवसर की तरह देखा जाए। जिन बच्चों के स्कूलों में नाम नहीं लिखे हैं उनके नाम स्कूल में लिखा जाए। अभी भी ऐसे पात्र लाभार्थी वंचित है, जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं ऐसे लाभार्थियों के कार्ड इस दौरान बनाए जाएं या जिनका किसी अन्य योजना का लाभ किसी कारणवश अभी तक नहीं प्राप्त हुआ है उनको योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। संयुक्त सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराकर उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए। अधिकारियों को इसका फॉलो अप भी करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लगने वाले विभिन्न विभागों के स्टॉल के अलावा एक मिसलेनियस स्टॉल भी लगाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार आपके द्वार के तौर पर विकसित भारत यात्रा के दौरान कार्य किया जाएगा इसमें ऐसे पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा जिनका किसी कारणवश योजना में पंजीकरण नहीं हो पाया है।

साथ ही जिन योजनाओं में लाभार्थियों ने पंजीकरण कर लिया है उनको योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा तथा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा जिससे धरातल पर सभी पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। डीएम ने संयुक्त सचिव को जनपद के ओडीओपी उत्पाद को भेंट किया। इधर बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी प्रशासन वीके सिंह, उप जिला अधिकारी सदर एसपी वर्मा आदि अधिकारीकरण की उपस्थिति में संयुक्त सचिव योजनाओं के स्टॉलों व बैनर का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम का संचालन सचिव बदायूं बदायूं अक्षत अशेष ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय, अपर जिला अधिकारी प्रशासन वीके सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights