उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल के रसोईघर का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखा अनाज व बर्तन चोरी कर ले गए । स्कूल प्रधानाचार्य ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। गुरुवार को थाना उझानी क्षेत्र के बुटला गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रसोईघर का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखा एक बडा गैस सिलेंडर, चावल की दो बोरी, स्टील के 50 गिलास व स्टील की 25 थाली चोरी कर फरार हो गए । स्कूल स्टाफ ने जब रसोईघर का ताला टूटा देखा तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ । स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।