भारत विकास परिषद की ओर से होली मिशन स्कूल में “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम हुआ,मेधावी सम्मानित

WhatsApp-Image-2023-11-17-at-18.58.20
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारत विकास परिषद, शाखा गौरी शंकर द्वारा आज होली मिशन स्कूल, मधुवन कॉलोनी में “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें “भारत को जानो” प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त विद्यालय की दीप्ति गुप्ता को भारत को जानो प्रतियोगिता मे सहयोग हेतु सम्मानित किया। इस अवसर पर वीरेश कुमार वार्ष्णेय द्वारा अपने उद्बोधन में अवगत कराया गया कि भारत विकास परिषद समाज में सहयोग,सेवा, समर्पण,संबंध एवं संस्कार आदि बिंदुओं पर कार्य करके समाज में जागृति उत्पन्न करता है । परिषद के सचिव अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि जो समाज या देश अपनी मूल संस्कृति और संस्कारों को त्याग देता है उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है । इतिहास गवाह है कि जिन जिन देशों एवम समाज ने अपनी मूल संस्कृति और संस्कारों को त्याग दिया वही देश और समाज आज अपने अस्तित्व को बचाने हेतु संघर्ष कर रहे हैं । राजीव सक्सेना ने बच्चों को भारतीय संस्कार और संस्कृति को अंगीकृत कर अपनी दिनचर्या प्रारंभ करने की सलाह पर जोर दिया। आर के उपाध्याय ने भारत विकास परिषद द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया । स्कूल के डायरेक्टर राधा कृष्ण शर्मा द्वारा भारत विकास परिषद द्वारा चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा करते हुए

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


बताया कि आज समाज को ऐसे ही मार्ग दर्शन की आवश्यकता है उन्होंने भारत विकास परिषद से अनुरोध किया कि भविष्य में भी बह इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहें । प्रमिला गुप्ता के द्वारा विद्यालय के डायरेक्टर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त भारत विकास परिषद की ओर से अजय कुमार सक्सेना सचिव, वीरेश कुमार वार्ष्णेय, आर के उपाध्याय, राजीव सक्सेना, डी के गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, राखी सक्सेना एवम दीप्ति गुप्ता आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे । गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का अगला कार्यक्रम दिनांक 20 नवम्बर को केदार नाथ महिला इण्टर कॉलेज में आयोजित होगा ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights