प्रशिक्षण के माध्यम से हम सीखते हैं भाजपा की कार्य पद्धति व अनुशासन :- संजीव अग्रवाल

WhatsApp-Image-2023-11-17-at-18.44.15
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । ब्लॉक जगत, सालारपुर और म्याऊ के क्षेत्र पंचायत सदस्य (बी.डी.सी) का प्रशिक्षण वर्ग बदायूँ के पूनम लॉन में हुआ, जिसका शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत के साथ कैंट विधायक/ प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बदायूँ सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र शाक्य, अनेकपाल पटेल, के.सी शाक्य ने शुभारंभ किया। प्रथम सत्र कैंट विधायक/प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने केन्द्र और राज्य सरकारों की गरीब कल्याण कारी योजनाएँ को विस्तार से बताया प्रशिक्षण के माध्यम से सीखते है हम भाजपा की कार्य पद्धति अनुशासन जनकल्याणकारी योजनाएं और संगठन के अभियान जो फिर आप जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उन्हें जनता के बीच लेके जाते है। उन्होंने बताया कि आप लोगों की महत्वपूर्ण योगदान दिया है विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी 2014 भाजपा की सरकार बनाने का कार्य आप के माध्यम से हुआ जिस उद्देश्य से आप लोगों ने सरकार बनाई जो तब से निरंतर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के काम कर रही है साथ ही कहा महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित करते हुए आज डबल इंजन की भाजपा सरकार काम कर रही है। देश के हर गरीब के कल्याण हो शिक्षा स्वास्थ्य आधुनिक एयरपोर्ट रेलवे जैसे अनेक गरीबों के हितों में भाजपा सरकार कार्य कर रही है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज आत्मनिर्भर भारत बनने के साथ विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत, गरीबों के कल्याण के जनकल्याणी योजनाओं जनधन खाते खुलवाए ऐसे ही अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, जन धन योजना, लाभार्थी योजना निरंतर अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं डबल इंजन की सरकार चल रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने आदर्श जनप्रतिनिधि कार्यालय जनसंवाद, भ्रमण, सोशल मीडिया को विस्तार से बताया हम जिस जनता ने वोट दिया उनके अनुसार हम उनको क्या सेवा दे सकते हैं, जैसे हमारा मोबाइल फोन 24 घंटे खुला रहना चाहिए जिससे जनता से सीधा निरंतर संवाद बना रहे। साथ ही उन्होंने बताया हमारे माध्यम से विकास कार्य जो भी किये उनको सोशल मीडिया पर प्रेषित करना भाजपा सरकार की उपलब्धियां योजना सोशल मीडिया पर डालना चाइए। जिस भाजपा संगठन ने हमें समर्थन देकर अपनाया उस संगठन के अभियान व सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इन्हीं सब कार्यक्रमों से आप जनता से डोर टू डोर सीधा संवाद रख सकते हैं। तृतीय सत्र जिला प्रभारी/ क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने भाजपा का इतिहास विचारधारा भागीदारी जनाधार विस्तार से बताया भारतीय जनता पार्टी विचार प्रधान राष्ट्रीय राजनैतिक दल है, जिसने स्वतंत्रता के बाद देश की एकता, अखंडता को मजबूत करते हुए सांस्कृतिक उत्थान और देश के विकास का मार्ग तेज गति से प्रशस्त किया है। उन्होंने बताया कि आजाद भारत के इतिहास में देश की एकता और अखंडता के लिए अगर किसी राजनैतिक दल ने पहला बलिदान दिया है, तो वह है भारतीय जनता पार्टी साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, जन मूल्यों की रक्षा में जनसंघ का विलय कर त्याग का परिचय दिया है। आज वही विचार धारा भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।

चौथा सत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने विभिन्न क्षेत्र पंचायतों में सफल कहानियां एवं अनूठी पहला अनुभव साझा करने को बताया उन्होंने कहा राजनीति में बहुत जरूरी है- धैर्य, ईमानदारी, सच्ची निष्ठा का संकल्प के साथ तभी आप अच्छे राजनेता बन सकते हैं, अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान बेहद जरूरी है। जनप्रतिनिधियों को एक अनूठी पहल जरूर करनी चाहिए हम बीडीसी सदस्य हैं तो आप कैसे प्रभावी नेता बन सकते हैं आपको जन्मदिन की सरकारी योजना ब्लाक स्तर की केंद्र स्तर की प्रदेश स्तर की जनता तक पहुंचाएं और उनका उनका लाभ दिलाए साथ ही कहा सामाजिक संपर्क संवेदनशीलता के साथ संपर्क करना चाहिए अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण लगाना उसकी सुरक्षा का संकल्प के साथ उसकी देखभाल अमृत सरोवर स्वच्छता रखना इन्हीं संकल्पों के साथ कार्य करना चाहिए। चौथे सत्र के समापन उपरांत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आने वार्ड को उत्तम वार्ड बनाने की शपथ ली और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा धीरज पटेल, आशीष शाक्य, दुष्यंत सिंह, जितेंद्र साहू, देवेंद्र राजपूत, भावेश सिंह, सुभाष प्रधान, अवनीश शाक्य, धीरेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, शुभम वर्मा, नोरंग पाल, मनोज गुप्ता, पंकज शर्मा, ममता श्रीवास्तव, डीपी पाल, मुकेश यदुवंश, अमन साहू, अनुभव उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights