बदायूं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष और अभिकर्ता संघ एल आई सी के अध्यक्ष तथा दादी की रसोई रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर सुखदेव सिंह राठौर ने आज अपने नगला शर्की गांव स्थित आवास पर महामृत्युंजय यज्ञ और भंडारा किया। यज्ञ में सुखदेव सिंह राठौर, पत्नी पूनम देवी,माँ विद्यावती राठौर ने यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञ और भंडारे में बड़ी संख्या में उनके परिजन और परिचित शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता,जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,बिल्सी विधायक हरीश शाक्य,उमेश राठौर, डॉ स्वतंत्र पाल सिंह,संदीप राठौर,नरेंद्र सिंह, पृथ्वी राज सिंह, डॉ सुलक्षणा पटेल, नन्दनी पटेल,डॉ नैना पटेल,डॉ सुनैना पटेल,देव पटेल, शिव पटेल आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। समेत अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,पुलिस अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी आदि शामिल हुए।