अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में समरकूल ग्रुप की स्टॉल पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

WhatsApp-Image-2023-11-17-at-5.07.54-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे 14 नवंबर से 27 नवंबर तक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में बृहस्पतिवार को यूपी के पवेलियन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां वह मेले का अवलोकन करते हुए होम एप्लायंसेज क्षेत्र की दिग्गज कंपनी समरकूल ग्रुप की ओर से यूपी पवेलियन के हॉल नंबर 2 के स्टॉल नंबर 41 पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे, इस मौके पर समरकूल ग्रुप की स्टाल पर ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता एवं डायरेक्टर तुषार गुप्ता व तनुज गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर समरकूल ग्रुप के डायरेक्टर तुषार गुप्ता ने कंपनी के उत्पादों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हम अपने उत्पादों में यूपी का नंबर वन ब्रांड है। विदित हो कि समरकूल अपने 32 वर्षों के सफर में इससे पहले भी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अपने स्टाल लगता आ रहा है और चैयरमेन संजीव कुमार गुप्ता के अनुसार समरकूल ग्रुप की स्टाल पर इससे पहले भी यूपी पवेलियन में तत्कालीन मुख्यमंत्रियों में राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह व मायावती भी विजिट कर चुकी हैं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि व्यापार मेले में समरकूल के उत्पादों को आने वाले लोगों का बहुत ही अच्छा प्रोत्साहन मिल रहा है तथा इस तरह की प्रदर्शनी समरकूल के उत्पादों को हर घर में पहुंचने के लिए बहुत ही सहायक सिद्ध होगी। इससे पहले भी समरकूल लखनऊ के ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में अपने एक बड़ी प्रदर्शनी लगाने में सफल रहा है। आपको यहां बता दें कि समरकूल ग्रुप चैयरमेन संजीव कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में अपने उत्पादों की उच्च स्तरीय गुणवत्ता व सम्मानित ग्राहकों के दम पर होम एप्लायंसेज के क्षेत्र में नित-नए सफलता के आयाम बनता जा रहा है।

(दीपक कुमार त्यागी/ हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights