उझानी । नगर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है । नगर के अधिकांश मौहल्लों में नालियां चोक पड़ी है वहीं जगह – जगह कूड़े के ढेर देखने को मिल सकते हैं। कस्बा उझानी के मौहल्ला गंज शहीदां के वार्ड नम्बर 23 में कमाल बैल्डिंग वाली गली में नालियां पूरी तरह से चोक पड़ी हैं । नालियां चोक होने की वजह से पानी सड़क पर भरा पड़ा है जिससे गुजरने वाले लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । साथ ही उन्हें पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। मौहल्ले के लोगों का कहना है कि गंज शहीदां मौहल्ले में सफाईकर्मी न के बराबर आते है। वह चार – पांच दिन में आकर नालियां साफ कर चले जाते हैं । मौहल्ले के लोगों का कहना है नालियां चोक होने से पानी जगह जगह भरने से बीमारियां फैलने का डर है। यहां बताते चलें गंज शहीदां से होकर गुजरने वाला नाला भी कूड़े करकट से अटा पड़ा है जिससे वहां रहने वालों को बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। मौहल्ले के लोगों का कहना है कि गंज शहीदां में खानापूर्ति के लिए सफाई की जाती है। उनका कहना है कि अगर सही तरीके से नालियां साफ हो जाएं तो नालियां चोक नहीं होंगी और उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ।