भैया दूज का पर्व भाई बहन के अटूट प्यार के रिश्ते के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

WhatsApp-Image-2023-11-15-at-5.30.23-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिले भर में आज भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।।भाई बहनों ने एक दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। आज सूर्य उदय होते ही बहनें भाइयों को तिलक करने को घर से निकल पड़ी।
बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक किया,भाई की दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए और उन्हें रक्षा का वचन दिया। रोडवेज प्रशासन ने एक दिन पहले भैया दूज के लिए बेहतर बस सर्विस का दावा किया था, लेकिन आज भीड़ बढ़ते ही रोडवेज की व्यवस्थाएं धराशाई हो गई, भाई बहन बसों के लिये भटकते रहे। रोडवेज की बसे दिल्ली और लंबे रूट पर दौड़ती रही। जबकि रोडवेज प्रशासन ने दावा किया था कि लोकल रूट और आसपास के जनपदों के लिए अधिक संख्या में बसे चलाई जाएंगी, आज ऐसा नही हुआ, लोकल रूट और आसपास के जनपदों के लिए बसों का टोटा रहा। यात्री भटकते रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रोडवेज बसों का टोटा होने से डग्गामार वाहनों की मौज रही। भाई बहने अपनी जान खतरे में डाल कर ओवरलोड डग्गामार वाहनों में यात्रा करने को मजबूर रहे। प्राइवेट बस स्टैंड,टैक्सी स्टैंड, ऑटो स्टैंड,रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की खूब भीड़ रही। शहर के अंदर और जिले भर के मार्गो और मुख्य मार्गो पर कार, जीप,दो पहिया वाहनों का आवागमन खूब जारी रहा। इस वजह से बाजार, मार्ग,मुख्य मार्गों की सड़कें दिन भर गुलजार रही। मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही। ग्राहको ने खूब मिठाई खरीदी। एक दिन में ही लाखों रुपये की किवंतलो मिठाई बिक गई उपहार,गिफ्ट की दुकानों पर भी खूब भीड़ देखने को मिली। देर शाम तक भैया दूज का त्यौहार मनाया जा रहा था।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights