कांग्रेस ने बच्चों के साथ बाल दिवस धूमधाम से मनाया, पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को याद किया

WhatsApp-Image-2023-11-14-at-16.33.15-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर एवं राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष सोनपाल शाक्य की पुत्री 12 वर्षीय नताशा शाक्य ने जिला कांग्रेस कार्यालय में अपने हाथ से बनाया हुआ चित्र जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह को भेंट किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गोष्टी के उपरांत कांग्रेसजन नेहरू चौक जवाहरलाल नेहरू के मूर्ति पर गए वहां पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत कांग्रेस जन सिविल लाइन स्थित परशुराम बाल अनाथालय ग्रह पर पहुंचे जहां पर पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार वहां पर उपस्थित चार से 10 साल के सभी 26 बच्चों को बाल दिवस के रूप में ट्रैक सूट फल एवं चॉकलेट उनको वितरित किए बच्चों ने खुद ही ट्रैकसूट की मांग करी थी और अपनी मनचाही वस्तु प्रकार उनके चेहरों पर बहुत ही मौसम मासूमियत की खुशी उनके चेहरों पर थी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने कहा कि हम तीन दिन पहले प्रवक्ता के साथ इस अनाथालय में आए थे और हम दीपावली पर इनको कुछ खीले बतासे भेंट करना चाहते थे लेकिन बच्चों की इच्छा थी हमने कभी ट्रैक सूट नहीं पहना है तो हम लोगों ने अपनी क्षमता के विपरीत आपस में सहयोग करके इन सभी 26 बच्चों को ट्रैक सूट देने की सूची और ईश्वर ने यह कृपा की निश्चित रूप से हमारी आत्मा को बहुत संतुष्टि है और इनके चेहरे पर इतनी खुशी देखकर हम कांग्रेसजन बहुत ही अभिभूत हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा की यह कार्यक्रम कोई हमारा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है आज यह कार्यक्रम जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने यह कार्यक्रम हम लोगों ने सामूहिक प्रयास करके इन बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने के लिए किया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि हम यहां के प्रबंधक आदित्य प्रताप वर्मा महोदय और जो यहां का स्टाफ है उनके भी आभारी हैं इन्होंने सभी सुंयोजित ढंग से कार्यक्रम किया और आज निश्चित रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू की आत्मा को बहुत ही संतुष्टि मिली होगी कि हम लोगों ने एक सामाजिक कार्य किया है ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मुन्नालाल सागर ने कहा कि हम आज पंडित जवाहरलाल नेहरू जिनको के बच्चे चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे आज उनकी जयंती पर इन बच्चों के बीच में खुशी बांट कर हमें बहुत संतुष्टि अभिभूत हो रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा की इन अनाथ बच्चों यह नहीं मालूम है कि हम किन के बेटे हैं किनकी बेटी हैं लेकिन आज चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर उनके चेहरे पर जो खुशी महसूस हो रही है

वह निश्चित रूप से चाचा नेहरू की याद इनको दिला रही होगी। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने ,जिला कांग्रेस कमेटी एससी एसटी के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने, नगर कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष सोनपाल शाक्य ने सुमन शाक्य ने बच्चों से अनाथालय में रहकर उनके रहन-सहन की बात की तो बहुत अच्छा लगा कि यहां पर बच्चे बहुत अच्छी व्यवस्था के साथ अपना रहन-सहन कर रहे हैं और अध्ययन भी कर रहे हैं। इसके उपरांत सभी बच्चों के साथ खड़े होकर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान किया और कांग्रेस जनों को इस बात की भी खुशी हुई कि इन बच्चों को जोकि बहुत छोटे-छोटे बच्चे हैं इनको राष्ट्रगान कंठस्थ था,और सभी बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में भी बहुत अच्छी जानकारी रखते थे। अनाथालय के अधीक्षक आदित्य प्रताप वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights