Bigg Boss 17 से इस हफ्ते 2 लोगों का पत्ता होगा साफ?

254-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हंगामा मचा हुआ है। इस बार का थीम मेकर्स ने काफी अलग रखा है। शो में तीन स्टार कपल हैं, जिसमें से दो मैरिड हैं और एक अपनी डेटिंग लाइफ को एंजॉय कर रहा है। दूसरी तरफ बाकी सारे सिंगल हैं, जिसमें से सिर्फ कुछ ही कंटेस्टेंट्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच पाए हैं। इस बार शो में टास्क से ज्यादा लव एंगल और लड़ाई झगड़ा हो रहा है। शो के चार हफ्ते बीत गए हैं और अभी भी बिग बॉस में 16 कंटेस्टेंट्स हैं। वहीं, अब इस हफ्ते मेकर्स शो में डबल एविक्शन का तड़का लगा सकते हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स की बैंड बज जाएगी। बिग बॉस 17 के चार हफ्ते बीत गए हैं। शो में जल्द ही पांचवें हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क होने वाला है, जिसमें हर कंटेस्टेंट अपनी भड़ास निकालने वाले हैं। दिवाली की वजह से बीते हफ्ते शो में इविक्शन नहीं हुआ था। इस वजह से इस हफ्ते किसी भी तरह मेकर्स कंटेस्टेंट्स का नॉमिनेशन करके उन्हें घर से बाहर निकालने वाले हैं। शो में इन दिनों नाविद सोल, सना सईद खान, जिग्ना वोरा, सनी आर्या, समर्थ जुरेल और रिंकू धवन का गेम सबसे खराब चल रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते बिग बॉस में इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट इविक्ट हो सकता है। बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी कि मेकर्स नील भट्ट को भी एलिमिनेट करने की प्लानिंग बना रहे हैं। नील शो में काफी ज्यादा फीस ले रहे हैं, लेकिन वह घर कुछ नहीं रहे। बता दे कि बिग बॉस 17 का नए प्रोमो में अनुराग डोभाल शो छोड़ने की बात करते दिख रहे हैं। वह बिग बॉस से कंफेशन रूम में जाकर बोलते हैं कि उन्हें शो से वॉलंटरी एग्जिट लेना है। शो में अरुण श्रीकांत माशेट्टी से हुए झगड़े के बाद अनुराग इस तरह का फैसला लेते हैं। इतना ही नहीं, बिग बॉस की तरफ से उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट भी किया गया है, जो बात उन्हें चुभ जाती है। ऐसे में अनुराग अब शो से जाना चाहते हैं। अगर बिग बॉस 17 अनुराग को घर भेजने की बात मान लेते हैं, तब भी शो में वीकेंड का वार में किसी एक कंटेस्टेंट का एविक्शन जरूर होगा। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights