बदायूं के आरिफपुर नवादा गांव में कल दीपावली पर युवक अपने मकान की छत पर बिजली झालर डाल रहा था, पास में गंधक पाटाश रखा था,अचानक शार्ट सर्किट होने से गंधक पाटाश में ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई। दीपावली पर बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के 22 वर्षीय हर्ष छत पर झालर डाल रहा था कि पास में ही गंदक पटाश रखा हुआ था कि अचानक शार्ट सर्किट हुआ और फिर गंधक पाटाश में ब्लास्ट हो गया ब्लास्ट होने से हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि हर्ष के दोनों हाथों के परखचे उड़ गए। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हर्ष के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।