उझानी। कोतवाली क्षेत्र के अलग – अलग गांवों में बुखार से दो महिलाओं समेत एक युवक की मौत हो जाने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं घर – घर में ग्रामीण बुखार से पीडित हैं। गांव में लगातार तीन मौतों से कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को थाना उझानी क्षेत्र के गांव बरामयखेडा निवासी किशोरी देवी (55) पत्नी निरमपाल को दो – तीन दिन से बुखार आ रहा था। किशोरी देवी को झोलाछाप डॉक्टर ने डेगू घोषित कर दिया। गांव में ही इनका उपचार चल रहा था। जिनकी आज सुबह मौत हो गई । वहीं इसी गांव के रहने वाले वीरभान (22) पुत्र सत्यवीर को चार दिन से बुखार आ रहा था। इनका बदायूँ में एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर थाना उझानी क्षेत्र के गांव बरसुआ की रहने वाली कमला देवी (40) पत्नी हरि गिरि 6 दिन से बुखार की चपेट में थी। इनका उपचार गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर के यहां चल रहा था। जिनकी आज सुबह बुखार से मौत हो गई। मौतों से गांवों में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।