दशहरा को सफलतापूर्वक आयोजित कराने हेतु मजिस्ट्रेट नामित

images-1-4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष दिनाँक 24-10-2023 को विजयदशमी दशहरा का त्योहार मनाया जायेगा तथा गाँधी ग्राउण्ड पर रावण दहन का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त वर्तमान में दुर्गा पूजा का पर्व भी मनाया जा रहा है, जो दिनाँक 23-10-2023 तक चलेगा। दोनों ही पर्व हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण पर्व होने के कारण विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राओं-रामलीलाओं तथा रावण दहन का आयोजन होता है। इन आयोजनों पर बड़ी संख्या में व्यक्ति भाग लेते हैं और आयोजन स्थलों- मार्गों पर काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है। उन्होंने जनपद बदायूँ में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु 21 मजिस्ट्रेट, 04 आरक्षित मजिस्ट्रेट की तैनात किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि तैनात किये गये समस्त मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में उक्त आयोजन स्थलों तथा समस्त पूजा-धार्मिक स्थलों के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस अधिकारियों से विचार विमर्श कर उनके साथ भ्रमण कर लें तथा यदि कोई स्थानीय विवाद हो तो उसकों त्योहारों से पूर्व ही सुलझा लें। नगर मजिस्ट्रेट नगर क्षेत्र में तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी होंगे। नगर मजिस्ट्रेट तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों व समस्त पूजा/धार्मिक स्थलों पर आवश्यकतानुसार राजस्व एवं अन्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की तैनाती अपने स्तर से कर दें। किसी भी स्थिति में कोई नवीन कार्यक्रम-परम्परा का आरम्भ न हो। किसी भी प्रकार की समस्या/कठिनाई उत्पन्न होने पर तत्काल उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाय तथा उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाये । समस्त शोभायात्राओं आदि को पूर्व निर्धारित परम्परागत मार्गों से ही गुजारा जाये। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशा0) के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0) के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights