बदायूं में भूत-राक्षसों और आकर्षक झांकियो के साथ शिव विवाह शोभायात्रा निकाली गई

Screenshot-2023-10-14-184722
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में आज शिव बारात की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शोभायात्रा पर जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। शिव बारात भोला धाम से शुरू होकर काली सड़क, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, लावेला चौक होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा में रामपुर, बिजनौर, मेरठ के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। नंदी पर विराजमान भगवान शिव की झांकी श्रद्धालुओं के आर्कषण का केंद्र बनी हुई थी।

शोभायात्रा में ब्रह्मा व नारद जी की झांकियां शामिल हुई। बैंडबाजों की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते चल रहे थे। शोभायात्रा में काली अखाड़ा, हनुमानजी, शंकर-पार्वती, भूत, बाबाओं की मंडली, भगवान शिव की बग्गी, वहीं दूसरी झांकी पर पार्वती के साथ पिता हिमांचल भी विराजमान थे,

वहीं राक्षसों की भी मंडली शामिल रही। शिव बरात बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। रथ पर सवार भगवान भोले नाथ के साथ हजारों बाराती बने भक्त साथ-साथ डीजे की धुन पर नाचते झूमते चल रहे थे। बरात में भूत प्रेतों की टोली सबके लिए आकर्षक का केंद्र रही।

झांकियां में भगवान भोलेनाथ की सुंदर-सुंदर झांकियां ने शिव भक्तों का मनमोह लिया नदी पर सवार होकर आए भोलेनाथ के ऊपर शिव भक्तों ने पुष्प वर्षा की भगवान शिव का रूप धरे कलाकार का तांडव नृत्य भक्तों को खूब रास आया।

जिससे शिव भक्तों के चेहरे खिल उठे काली अखाड़ा भी गजब रहा। शुक्र व शनि भी शिव बरात का हिस्सा रहे। डीजे एवं बैंडबाजो के साथ शिवजी की बरात खूब थिरक रही थी। बारात के साथ पुलिस फोर्स भी तैनात रही

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights