महिला शक्ति वंदन  अधिनियम पर छावनी विधानसभा के महिला सम्मेलन में राज्य मंत्री ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

3760c9a0-115f-4729-802b-455a85b375e7
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा द्वारा भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में छावनी विधानसभा का महिला सम्मेलन होटल रमाना ग्रैंड प्रतापपुरा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, कार्यक्रम अध्यक्ष  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम संयोजिका सुनीता सारस्वत, सह संयोजिका प्रीति चौहान ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला का अंग वस्त्र भेंटकर  एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा की ओर से कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और अतिथियों को फूलों की बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पार्टी की ओर से पहला महिला सम्मेलन आगरा महानगर की छावनी विधानसभा में संपन्न हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस मौके पर सांसद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  सरकार की हर जन कल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से नारी शक्ति का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का हमेशा काम किया है। आजादी के अमृत महोत्सव काल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐसा ऐतिहासिक कदम साबित होगा जो आने वाली सदियों तक नारियों की सहभागिता राजनीतिक क्षेत्र में शिखर पर ले जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सबसे बड़ी पंचायत के दोनों सदनों ने ऐसे ऐतिहासिक बिल को पारित किया है, जिससे राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता और ज्यादा बढ़ेगी। उन्होंने कहा अभी तक अन्य राजनीतिक दलों ने देश की आधी आबादी को हमेशा गुमराह करने का काम किया है पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सांसद और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं की सहभागिता को लेकर कानून बनाया है। आने वाले समय में और ज्यादा महिलाएं मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ राजनीति में सक्रियता दिखा सकेंगी। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का मान सम्मान और स्वाभिमान सुरक्षित है भाजपा देश की इकलौती पार्टी है जो महिलाओं के हितों के लिए हमेशा तत्पर है।

इस मौके पर सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिला शक्ति वंदन  अधिनियम के लिए आभार व्यक्त किया राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महिलाओं के साथ मिलकर जताया प्रधानमंत्री का आभारकार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महिला सम्मेलन में आईं सभी महिलाओं के साथ शपथ लेकर महिला शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक स्वर में आभार जताया। राज्य मंत्री के साथ कार्यक्रम में आई सैकड़ो महिलाओं ने एक साथ हाथ उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते हुए महिला शक्ति  वदन अधिनियम के लिए आभार व्यक्त किया।इनकी रही सहभागिता भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आभार पर आगरा महानगर में प्रथम महिला सम्मेलन छावनी विधानसभा में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान,  मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा  शुक्ला, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, महेश शर्मा, नवीन गौतम,महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री रंजना पवार, रश्मि धाकड़, कार्यक्रम संयोजिका सुनीता सारस्वत, प्रीति चौहान, प्रवीना  राजावत, निधि पाठक, रेखा नागपाल, सिंधु गुप्ता ,रेनू सागर, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सम्मिलित रहीं ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights