बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस मूवी का टीजर सामने आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस बीच मेकर्स ने ‘गणपत’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर आते ही छा गया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं गणपत के ट्रेलर को देखने के बाद लोग ट्विटर पर क्या कह रहे हैं। बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत का ट्रेलर इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसमें टाइगर श्रॉफ ने गजब का एक्शन किया है। वहीं फिल्म में कृति सेनॉन भी एक्शन अवतार में नजर आई हैं। दोनों की जोड़ी ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। एक यूजर ने लिखा- ‘भाई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा,’ शाहरुख खान की जवान का रिकॉर्ड टूटने वाला है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘टाइगर से अच्छा एक्शन इंडस्ट्री में कोई नहीं कर सकता।’ वहीं कुछ लोगों को यह ट्रेलर खास पसंद नहीं आया है। कुल मिलाकर गणपत के ट्रेलर को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन की फिल्म गणपत 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन इससे पहले हीरोपंती में नजर आए थे। इस मूवी में दोनों ने धमाल मचा दिया था। अब गणपत से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लोगों का ये कहना है कि ये मूवी शाहरुख खान की जवान और गदर 2 से ज्यादा कमाई करने वाली है।