मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस ने पत्रकारों के घर छापेमारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया, नारेबाजी की

October 6, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पर धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा न्यूज़ वेबसाइट न्यूज़किल के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रवीर पुरकायस्थ और इनसे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा छापामारी की गई साथ ही उनके मोबाइल लैपटॉप कंप्यूटर और इलेक्ट्रिक सामान जप्त कर लिए गए। इस अलोकतांत्रिक घटना के विरोध में जिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यह चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित प्रेस और मीडिया की स्वतंत्रता पर बहुत बड़ा हमला है और दिल्ली पुलिस के द्वारा पत्रकारों को कमजोर करने की कड़ी के रूप में पहला कदम है , जिसका कि कांग्रेस पार्टी विरोध करती है और राष्ट्रपति से हम कांग्रेस जन इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हैं की न्यूज वेबसाइट म्यूजिकल के पत्रकारों पर की जा रही कार्रवाई को तुरंत बंद करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर यादव,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सद्दाम हुसैन, नगर कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष सोनपाल शाक्य ,एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ,अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी नुसरत अली ने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अकबर अहमद सकलैनी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह देश के चौथे स्थान पर सीधा-सीधा हमला है और इस कार्रवाई को तुरंत बंद करना नितांत आवश्यक है। कार्यक्रम में सुमन शाक्य, अकील अहमद, अकबर अहमद डम्पी , सचिव युवा कांग्रेस हरवीर सिंह, शेर अली, वीरेंद्र कुमार शराफत हुसैन, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights