मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

कच्ची हल्दी औषधी के रुप में शरीर की कई समस्याओं को दूर करती हैं

October 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

किचन में मौजूद मसाले का उपयोग खाने के स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने के लिए किया जाता है। ये औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है हल्दी, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कच्ची हल्दी भी कई गुणों से भरपूर होती है, यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करती है, इसके अलावा गठिया और हृदय रोग के खतरे को भी कंट्रोल करने में सहायक है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, कच्ची हल्दी के फायदों के बारे में। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कच्ची हल्दी पुरानी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद करती है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले आप इसे पीस लें, फिर इसे गर्म पानी में मिलाएं। आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस ड्रिंक को पीते हैं, तो इससे शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। हल्दी का यह ड्रिंक डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। कच्ची हल्दी पाचन को स्वस्थ रखती है। यह अपच और सूजन के लक्षणों को कम करने में भी मदद करती है। इससे आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। कच्ची हल्दी के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में भी मदद मिलती है। कच्ची हल्दी एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर होती है, इसके इस्तेमाल से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध पिसी हुई हल्दी डालें, इसे पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हल्दी संक्रमण और कई तरह की बीमारियों से बचाती है। कच्ची हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसका उपयोग अक्सर गठिया और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याओं को कम करने में किया जाता है। आयुर्वेद में हल्दी का उपयोग  दवा के रूप में किया जाता है। अगर आप अक्सर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं, तो हल्दी वाला दूध पी सकते हैं, जिससे सेहत में सुधार हो सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर कच्ची हल्दी स्किन से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की सूजन, मुंहासों को कम करने में मदद कर सकती है। आप हफ्ते में चेहरे पर एक बार हल्दी का लेप लगाएं, जिससे त्वचा में निखार आएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights