बरेली। शहीद भगत सिंह की 116 वीं जयंती पर एक गोष्ठी में वक्ताओं ने अमर शहीद भगत सिंह की बहादुरी, निष्ठा और पराक्रम से युवाओं को प्रेरणा लेने का आव्हान किया। मानव सेवा क्लब और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मॉडल टाउन स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में भगत सिंह की 116 वीं जयंती पर हुई गोष्ठी के मुख्य वक्ता सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि भगत सिंह का जितना मूल्यांकन होना चाहिए था उतना नहीं हुआ। यह देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। श्री मिश्रा ने उनके कई महत्वपूर्ण प्रसंग सुनाये। लेखक रमेश गौतम को उनके अमूल्य योगदान के लिए भगत सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रमेश गौतम ने अपने उदबोधन में उन्हें एक महान क्रांतिकारी बताया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।देशभक्ति गीत की मोहक प्रस्तुति प्रकाश चंद्र सक्सेना ने की। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से महासचिव सत्येंद्र कुमार सक्सेना, अखिलेश कुमार, निर्भय सक्सेना, इं. ए. एल. गुप्ता,डॉ. विनीता रानी शर्मा,डॉ. एम. एम. अग्रवाल, प्रवीन शर्मा, डॉ. रवि प्रकाश शर्मा,प्रभाकर मिश्र, सुभाष कथूरिया, गुरविंदर सिंह, डा. बी. के. शर्मा,कैलाश चन्द्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी का आभार सत्येंद्र सक्सेना ने व्यक्त किया।