मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

चूचा और पंडित जी की कॉमेडी ने किया हंसी से लोटपोट

September 28, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

‘फुकरे’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘फुकरे 3’ का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब यह फिल्म आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में इस फिल्म में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, पुल्कित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। ‘फुकरे’ और ‘फुकरे 2’ ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया था। ऐसे में ‘फुकरे 3’ से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। अगर आप भी वीकेंड पर ‘फुकरे 3’ देखने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले यहां फिल्म का रिव्यू पढ़ सकते हैं। ‘फुकरे 3’ में एक बार फिर से भोली पंजाबन और तीनों फुकरों के बीच खींचतान जारी है। लेकिन इस बार भोली पंजाबन दिल्ली में कैबिनेट सीट के लिए चुनाव लड़ रही हैं। यह बात सबको पता है कि अगर भोली पंजाबन इलेक्शन जीत गई तो वह फिर से वही गलत काम करेगी। भोली पंजाबन को रोकने के लिए हनी और पंडित जी चूजे को इलेक्शन में उसके खिलाफ खड़ा करते हैं। इस दौरान चूचा, हनी और पंडित जी की जिंदगी में बहुत बखेड़ा खड़ा होता है। भोली पंजाबन के खिलाफ चुनाव लड़ने के दौरान इन तीनों फुकरों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है यह तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा। चूचा सिंह के रोल में वरुण शर्मा ने एक बार फिर से दिल जीत लिया है। पंडित जी बने पंकज त्रिपाठी ने पूरे फिल्म को एक सही दिशा में पहुंचाया है। फिल्म में इन दोनों के जबरदस्त कॉमिक सीन ने खूब हंसाया। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी बेहतरीन है। इस फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद ही जबरदस्त है। क्लाइमेक्स तक पहुंचते- पहुंचते यह फिल्म मूमेंटम पकड़ लेती है। ‘फुकरे 2’ के डायलॉग्स भी जबरदस्त हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights