कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाएंगे ये फूड्स

36532
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अच्छी सेहत के लिए पेट का ठीक रहना सबसे जरूरी है। कई बार अनहेल्दी चीजें खाने के कारण गैस, पेट दर्द, कब्ज, दस्त, पेट फूलने आदि की समस्या होती हैं। एक्सपर्ट्स भी हमेशा उन्हीं चीजों को खाने की सलाह देते हैं, जिससे पाचन स्वस्थ रहता है और पेट की बीमारियों से आप बचे रहेंगे। पाचन तंत्र ठीक रहता है, तो आप कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। इसके लिए आपको डाइट में कुछ फूड्स शामिल करने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, उन फूड्स के बारे में जो पेट से जुड़ी समस्या को कम करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मूंग दाल की खिचड़ी

मूंग दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करता है। जो लोग कमजोर पाचन के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं, वो अपनी डाइट में मूग दाल से बनी खिचड़ी शामिल कर सकते हैं। यह पचने में आसान होता है, जिससे आपका डाइजेशन ठीक रहता है।

दही

दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्या को कम करने में मदद करते हैं। दही प्रोबायोटिक होता है, जो पाचन को ठीक रखता है। अगर आप अपच से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में रोजाना एक कटोरी दही शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

उबले आलू

कई बार पाचन संबंधी समस्याओं के कारण काफी कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आप उबले आलू का सेवन कर सकते हैं, यह ऊर्जा का समृद्ध स्रोत है। आप इस पर मसाले डालने से बचें। पेट को स्वस्थ रखने के लिए उबले आलू में नमक मिक्स कर इसे खाएं।

हर्बल टी

कुछ चाय पेट की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप हर्बल टी पी सकते हैं। यह मतली को कम करने में मदद करता है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप इसके अदरक की चाय, कैमोमाइल टी, पुदीना की चाय या सौंफ़ की चाय भी पी सकते हैं।

केला

कई लोगों को केला खाना काफी पसंद होता है। ये पोटैशियम और पेक्टिन से भरपूर होते हैं। हेल्थ एक्पर्ट्स भी दस्त की समस्या में केले खाने की सलाह देते हैं। केले खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और पाचन संबंधी समस्या कम होती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights