बेटियों की तुलना पेड़ की छांव से कर किया पौधारोपण

WhatsApp-Image-2023-09-25-at-6.58.46-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य पर बेटियों की तुलना पेड़ की छांव से की गई और कहा कि बेटियां एक आंगन से निकाल के दूसरे आंगन में अपनी ममता और प्यार भरी छांव से बेगानों को भी अपना बना लेती हैं। राजेंद्र नगर पावर हाउस के सामने सड़क किनारे बरेली में पौधारोपण भी किया। ओम भूषण प्रधान की पुण्य तिथि पर पौधारोपण कार्यक्रम राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि मुकेश सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि कृष्ण कांत सक्सेना की उपस्थिति में हुआ। बीजेपी के श्रम एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अतुल सक्सेना एवं निर्भय सक्सैना पत्रकार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान द्वारा एक नया नारा दिया गया “बेटी बचाओ पौधा लगाओ”। पौधारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने बताया की पौधारोपण से पर्यावरण में शुद्ध ऑक्सीजन का संचार होता है जो मानव जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण औषधि का कार्य करता है। इसलिए संस्था द्वारा संकल्प लिया गया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करके वातावरण को शुद्ध बनाएंगे। ताकि आने वाले समय में पर्यावरण में किसी प्रकार की प्रदूषित हवा न उत्पन्न होने पाए। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष में बेटियों की तुलना पेड़ की छाव से की और कहा जिस तरह बेटियां एक आंगन से निकाल के दूसरे आंगन में अपनी ममता और प्यार भरी छांव में बेगानों को भी अपना बना लेती हैं। इस तरह पेड़ भी हमें अपनी छाया में ममत्व का एहसास करते हैं। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना द्वारा बेटियों को खिलौने और गुड़िया आदि देकर पुरस्कृत किया। पौधारोपण एवं बेटी बचाओ पेड़ लगाओ कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर, अखिलेश कुमार, आशीष शर्मा, दीपक शर्मा, राम किशोर, कृष्ण स्वरूप सक्सेना अनुज सक्सेना, शीलू त्रिपाठी, आनंद प्रकाश, स्मिता सक्सेना आदि पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights