कायस्थ समाज नौकरी मांगने वाला नही देने वाला बने

WhatsApp-Image-2023-09-09-at-7.21.55-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली आए दिल्ली के उद्यमी एवम समाजसेवी अनिल सिन्हा का दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में जाने पर समाज को गौरव देने पर कायस्थ चेतना मंच ने सम्मानित किया। रोटरी के मंडल गवर्नर के निवास पर कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक अनिल कुमार एडवोकेट, राजेंन विद्यार्थी, अध्यक्ष संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, अखिलेश कुमार, महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु एडवोकेट ने अंग वस्त्र, बुके एवम मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया। अंकिता ओवरसिजके चेयर पर्सन अनिल सिन्हा ने कहा की कायस्थ समाज अब नोकरी मांगने की जगह नोकरी देने वाला समाज बने। सरकार सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम (एम एस एम ई) को बढ़ावा दे रही है। आप लोग भी लघु उद्यम लगाने में आगे आएं। कायस्थ समाज इस दिशा में आगे बढ़े। हम सब को कायस्थ होने पर गर्व होना चाहिए। मितुल विद्यार्थी एवम इशिता विधार्थी ने उनसे जी एस टी के बारे में कई सवाल पूछे जिसका अनिल सिन्हा ने जी एस टी को उद्यम के लिए अच्छा बताया। उन्होंने राजेन विद्यार्थी के कार्यालय का भी अवलोकन कर उनके परिवार के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने पर गर्व व्यक्त किया और शांति शरण विद्यार्थी के चित्र को नमन किया। अंकिता ओवरसीज के अनिल सिन्हा ने बताया की उनकी दक्षिण अफ्रीका के कुछ उद्यमियों से वार्ता हुई है। जिसमे वह जोहांसबर्ग में एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री के साथ दवा का संयुक्त उद्यम लगाने पर टाईअप करने पर मंत्रणा कर रहे हैं । अभी भी उनका दक्षिण अफ्रीका सहित 28 देशों में अंकिता ओवरसीज के बैनर से कारोबार चल रहा है। स्मरण रहे अनिल सिन्हा विगत माह ब्रिक्स सम्मेलन के भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में 22 अगस्त से 24 अगस्त 2023 को हुए ब्रिक्स सम्मेलन में गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत के उद्यमियों में अकेले वह ही कायस्थ समाज के उद्यमी थे। साउथ अफ्रीकन चेप्टर दि बिजनेस काउंसिल ( एस ए बी बी सी) एवम करेंट चेयर ऑफ ग्लोबल ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के चेयरपर्सन बूसी मेबुजा ने अनिल सिन्हा को 22 अगस्त 2023 को जोहांसबर्ग में होने वाले बिजनेस सम्मेलन का आमंत्रण दिया था। अंकिता ओवरसीज के चेयरपर्सन अनिल सिन्हा ने बताया की उनकी कंपनी दक्षिण अफ्रीका में लगभग 60 से 70 करोड़ का वार्षिक व्यापार करती है । अनिल सिन्हा ने बताया दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग के सैंडटन कन्वेंशन हाल में यह बिजनेस मीटिंग 22 अगस्त 2023 को हुई थी। जोहांसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई देश के राष्ट्राध्यक्ष ने भी मंच साझा किया था। ब्रिक्स का नाम इसके सदस्यीय देशों के आधार पर रखा गया। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका सदस्य हैं। ब्रिक्स दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों-ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका को एक साथ लाता है। अंकिता ओवरसीज के अनिल सिन्हा नया नाम नहीं हैं। बरेली के कायस्थ चेतना मंच के वैवाहिक परिचय सम्मेलन, सुनील सक्सेना के क्रिकेट टूर्नामेंट में भी वह बरेली आकर हमेशा सहभाग करते रहे हैं। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights