मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

लीप के बाद हर्षद चोपड़ा होंगे बाहर?

September 9, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को टेलीकास्ट होते हुए 14 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। इस सीरियल में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों अक्षरा और अभिमन्यु के रोल में छा गए हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये दोनों कलाकार ही ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ रहे हैं। दावा है कि मेकर्स सीरियल में एक बार फिर जनरेशन लीप आ रहे हैं, जिससे कहानी अक्षरा-अभिमन्यु से खिसककर उनके बच्चों पर आ जाएगी। इसी दौरान प्रणाली राठौड़-हर्षद चोपड़ा शो छोड़ देंगे। अब इन तमाम खबरों पर एमी त्रिवेदीने चुप्पी तोड़ी है।  सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एमी त्रिवेदी अभिमन्यु की मां मंजरी का रोल निभा रही हैं। एमी ने बॉलीवुडलाइफ ने खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने लीप की अफवाह और हर्षद-प्रणाली के शो से बाहर होने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘हम भी यही सवाल पूछ रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे कोई आइडिया नहीं है। मैं कहानी के साथ वैसे ही आगे बढ़ रही हूं जैसे अभी यह हम सबके सामने आ रही है। हमें केवल दो एपिसोड की कहानी दी गई है और हम उतना ही जानते हैं। तो, मुझे ईमानदारी से नहीं पता। यह अफवाहें भी काफी ज्यादा फेल रही हैं। अब देखते हैं आगे चलकर क्या होगा। हमें कुछ नहीं बताया गया है।’ इसके आगे एमी त्रिवेधी ने पूछा गया कि क्या सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु की लव स्टोरी का ट्रैक खत्म कर दिया जाएगा? एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं बिल्कुल नहीं। मैं नहीं चाहती कि अभिरा खत्म हो जाए। इसे बहुत पसंद किया जाता है। इसकी काफी तारीफ भी हो रही है। अक्षरा को मेरे घर की बहू तो बनने दो। वो बनती है और चलती है। तो मैं नहीं चाहती कि अभिरा का अंत हो, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, मैं हर दिन को वैसे ही ले रही हूं जैसे सीरियल टेलीकास्ट बोता है। जैसे मेकर्स बता रहे हैं हम करते रहेंगे।’ 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights