जयपुर में पत्रकार हित में पास प्रस्तावों के अमल को उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से मिलेंगे

WhatsApp-Image-2023-09-01-at-7.23.12-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एन यू जे आई) के जयपुर राष्ट्रीय अधिवेशन में पास किए गए पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया काउन्सिल, वकीलों की तर्ज पर जर्नलिस्ट रजिस्टर, रेलवे में कोटा बहाली जैसे आधारभूत मुद्दों वाले प्रस्तावों पर एन यू जे आई की उत्तर प्रदेश इकाई ने तेजी से अमल में लाने को प्रयास शुरू कर दिया है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के जयपुर अधिवेशन में बरेली के पत्रकारों निर्भय सक्सेना, बीरेंद्र कुमार अटल, मुकेश कुमार तिवारी, पीलीभीत के निर्मल कांत शुक्ला आदि ने उपजा प्रेस क्लब बरेली अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना की उपस्थिति में अन्य पत्रकार साथियों संजीव कुमार शर्मा गंभीर, अशोक शर्मा, ललित कुमार आदि के साथ चर्चा की। उत्तर प्रदेश के पत्रकारों की काफी तादात में जयपुर अधिवेशन में सहभागिता से उत्साहित होकर अब उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने व्यापक रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में लखनऊ में मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, महामंत्री संतोष भगवन एवं कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान ने कार्ययोजना को अमली जामा पहनाने के लिए रणनीति पर काम शुरू कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर पत्रकारों के हित में बनाए जा रहे व्यापक मांग-पत्र का मसौदा सौंपेगा। इसके लिए एक प्रतिनिधि मण्डल ने लोकभवन में प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद से भी मुलाक़ात की। प्रमुख सचिव के साथ मुलाक़ात के दौरान एन यू जे आई उत्तर प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी के साथ वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार के बक्श सिंह और कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान भी मौजूद रहे। इसके पूर्व एनयूजे आई उत्तर प्रदेश संयोजक प्रमोद गोस्वामी एवं अजय कुमार की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पत्रकार के बक्श सिंह एवं सुरेंद्र दुबे से मिलकर उनका हालचाल लिया। वरिष्ठ पत्रकार द्वय ने पत्रकारों के हित में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। वरिष्ठ पत्रकार के बक्श सिंह ने कहा, पत्रकारों में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की भांति ही एकता होना बहुत आवश्यक है। बिखराव होने से ही शासन सत्ता पर पत्रकारों का दबाव ख़त्म होता जा रहा है। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक सक्रिय और मजबूत संगठन एन यू जे आई के साथ ही अन्य पत्रकारों को भी जुड़ना चाहिए। यू एन आई के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दुबे ने कहा, एन यू जे आई के अधिवेशन में पारित प्रस्तावों की गूंज पूरे देश में महसूस की जा रही है। पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया काउन्सिल, वकीलों की तर्ज पर जर्नलिस्ट रजिस्टर, रेलवे में कोटा बहाली जैसे आधारभूत मुद्दों पर एनयूजेआई लम्बे समय से संघर्ष कर रहा है। अब सकारात्मक परिणाम आने का समय निकट है। महामंत्री संतोष भगवन ने बताया, एनयूजेआई उत्तर प्रदेश संयोजक प्रमोद गोस्वामी और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना की अगुआई में प्रदेश पदाधिकारी विभिन्न जनपदों का दौरा करेंगे। इस दौरान जनपदों में इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। जहां इकाइयां गठित हो गई हैं, वहां उनको सक्रिय करते हुए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। ऐसे जनपद जहां इकाइयां गठित नहीं हैं, वहां संयोजक नियुक्त कर तदर्थ कमेटी बनाकर चुनाव कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने बताया कि एन यू जे आई, उत्तर प्रदेश पत्रकारों के हित में हरसंभव कार्य किया जाएगा। सत्ता प्रतिष्ठानों द्वारा पत्रकारों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जा सकेगी। प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान ने बताया कि संगठन विस्तार के साथ कोष को भी मजबूत करने का अभियान चलेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights