लाइफस्टाइल के चलते कई ऐसी बीमारियां हैं जो शरीर को तेजी से अपना घर बनाती जा रही हैं

4654-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आज के भागती-दौड़ती जिंदगी और मॉडर्न लाइफस्टाइल के चलते कई ऐसी बीमारियां हैं, जो मानव शरीर में तेजी से अपना घर बनाती जा रही हैं। इसमें डायबिटीज और हाई बीपी और मोटापा कुछ आम परेशानियां हैं, जो आसपास के लोगों में भारी संख्या में देखने को मिलती है। इसके कारणों में कम शारीरिक गतिविधि, जेनेटिक प्रॉब्लम, नींद पूरी न होना, हद से ज्यादा स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट जैसी कई आदतें शामिल हैं। यह सभी बीमारियां एक दूसरे से जुड़ी हुई है। जैसे मोटापा हाई-बीपी और डायबिटीज मोटापे से जुड़ा हुआ है और अगर इसपर कंट्रोल किया जाए, तो कई परेशानियों को बढ़ने से पहले ही रोका जा सकता है। इसमें एवोकाडो आपकी मदद कर सकता है। आइये जानते हैं कैसे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

1. कम GI (ग्लाइसेमिक इंडेक्स) और कैलोरी

एवोकैडो की एक सर्विंग में केवल 114 कैलोरी होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि सैचुरेटेड फैट को अनसैचुरेटेड फैट से बदलने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार हो सकता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।

2. एवोकाडो में मौजूद शक्तिशाली गुण

एवोकाडो में मौजूद गुड फैट और हाई फाइबर सही वजन को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं।

गुड फैट – एवोकाडो एक फूड है, जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले MUFA (मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड) से भरे हुए हैं। यह लंबे समय तक व्यक्ति को तृप्त रखने में मदद कर सकते हैं और खाने की क्रेविंग को दूर रख सकते हैं। खाने की क्रेविंग को नियंत्रण में रखने से अनहेल्दी फूड आइटम्स को खाने की जरूरत कम हो जाती है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना भी कम हो जाती है।

हाई फाइबर – फाइबर भूख को कंट्रोल करने और आंत की स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, जो हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और आंत्र कैंसर के जोखिम को कम करने से जुड़ा हुआ है।

3. पोषक तत्वों से भरपूर

एवोकाडो जरूरी खनिजों, बायोएक्टिव कम्पाउंड्स और सी, ई, के और बी-विटामिन से भरे हुए हैं, जो शरीर में सुधार करते हैं और मेटाबॉलिक सिंड्रोम (डायबिटीज, हाई बीपी और मोटापा) जैसी कई बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं।

4. डाइटिंग आसान बनाए

एवोकाडो एक ऐसा फूड है, जिसे शरीर आसानी से स्वीकार कर लेता है और यह डाइटिंग को आसान बनाकर वजन को नियंत्रण में रखता है। एवोकाडो को सलाद, साल्सा या सूप में मिक्स कर सकते हैं।

5. वर्सटाइल होते हैं

एवोकाडो अपने अनेकों गुणों के कारण वर्सटाइल कहलाता है। क्योंकि इन्हें सलाद के रूप में खा सकते हैं, ब्रेड पर स्प्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई अन्य तरीकों से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights