कछला मै जल भरकर लौट रहे श्रृद्धालुओं को ई – रिक्शा ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

WhatsApp-Image-2023-08-20-at-6.56.39-PM-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कछला | कोतवाली उझानी क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर ई – रिक्शा की टक्कर से जल भरकर लौट रहे श्रृद्धालुओं को टक्कर मार दी जिससे एक श्रृद्धालु की मौत हो गई । जबकि एक श्रृद्धालु घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । रविवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अढ़ौली निवासी गंगावासी (35) पुत्र नेकीराम व नीरज पुत्र सोहनलाल अपने गांव के लोगों के साथ कछला माँ भागीरथी गंगा घाट पर जल भरने गया । गंगा घाट से तीन बजे के समीप जब वह जल भरकर गांव वापस जा रहे थे तभी उझानी थाना क्षेत्र के वितरोई मोड से आगे वह जैसे ही पहुंचे तभी ई – रिक्शा ने उन्हें टककर मार दी । जिससे जल भरकर जा रहे गंगावासी की मौके पर ही मौत हो गई और साथ चल रहा नीरज घायल हो गया । हादसे के बाद भीड जुट गई । वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं गंगावासी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया | पुलिस ने ई – रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights