उ0प्र0 सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने कार्यक्रम आज

DSCN8671
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली आर रमेश कुमार ने जिलाधिकारी दीपा रंजन, एसएसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ निशा अनंत, एडीएम ई ऋतु पुनिया, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चैहान एवं एसपी आरए सिदार्थ वर्मा के साथ उ0प्र0 सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आज 19 मार्च शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक की।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि समस्त कार्यक्रम शासन की मंशा की अनुसार आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 19 से 24 मार्च, 2021 तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया है।  19 मार्च, 2021 को प्रदेश मुख्यालय पर पूर्वाहन 11 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रेस-वार्ता का आयोजन, चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई फिल्म का अवलोकन, गीत का विमोचन, प्रदेश स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन, प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।  कार्यक्रम की प्रेस वार्ता का पूरे प्रदेश में सजीव प्रसारण होगा। जनपद मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी की देखरेख में किया जाएगा।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के समापन के तुरन्त पश्चात जनपद मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन, चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई जनपद स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया जाएगा। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को योजनाओं यथा वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण/टूलकिट योजना आदि में धनराशि अथवा प्रमाण-पत्र जैसे गोल्डन कार्ड तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, उपकरण आदि का वितरण किया जाएगा।
जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन जनपद के माननीय सांसद, माननीय विधायक (विधानसभा व विधानसभा परिषद) की उपस्थिति में किया जाएगा। 20 मार्च को जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्रों में जन सभाओं का आयोजन, जिनमें मुख्यमंत्री पर्यटन सम्वर्धन योजना के कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण तथा विधान सभा क्षेत्र में कराए गए व प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण विधायक (विधान सभा या विधान परिषद), सांसद (लोकसभा या राज्यसभा), प्रदेश सरकार के विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
 21 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में  मिशन किसान कल्याण रूप में प्रत्येक विकासखण्ड में किसानों के हित में व उनकी आय में वृद्धि हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रमों व किसान कल्याण मेलों का आयोजन, जिनमें किसान उत्पादक संगठनों व प्रगतिशील किसानों की सहमति होगी।
नगरीय क्षेत्र में ‘मिशन व्यापारी कल्याण’ के रूप में प्रत्येक नगर पालिका/नगर पंचायत में  व्यापारियों व लघु उद्यमियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलनों का आयोजन/टूलकिट/ऋण वितरण तथा प्रगतिशील व्यापारियों व लघु उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा। इन सम्मेलनों में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों, रेहडी पटरी व ठेला व्यापारी आदि को सम्मिलित किया जाएगा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 22 मार्च, 2021 को  मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर (दिनांक 20 मार्च को आयोजित कार्यक्रम स्थल से अलग स्थल पर) मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेन्स व एन्टीरोमियो स्क्वाॅड आदि से सम्बनिधत सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
इन सम्मेलनों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लाभार्थियों महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, विभिन्न योजनाओं में ऋण वितरण, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री विवाह योजना में लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जायेगा। आशा बहुओं, महिला शिक्षकों व महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रारम्भिक परीक्षण हेतु स्टाॅल विशेष रूप से लगाए जाएंगे। प्रस्तावित मुख्यमंत्री पोषण मिशन के अंतर्गत लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन तथा कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। 23 मार्च, 2021  मिशन रोजगार के अंतर्गत जिला पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में युवाओं के कल्याणार्थ यथा कौशल विकास हेतु उद्यमों को स्थापित करने हेतु व उनकी क्षमता वृद्धि हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री अप्रैन्टिसशिप योजना आदि के लाभार्थियों को ऋण/टूल किट वितरण तथा सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा। इन सम्मेलनों में अन्य के अतिरिक्त युवक मंगल दलों, महिला मंगल दलों व ऐसे अन्य संगठनों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। 24 मार्च, 2021 को मिशन श्रमिकों के कल्याणार्थ व उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने हेतु चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में प्रदेश के सभी विकास खण्डों में रोजगार मेलों का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी, निवासी/प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा योजना की जानकारी/रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण इत्यादि विभिन्न कार्यक्रम कराये जायेंगे। विकास खण्ड के सभी गौ आश्रय स्थलों पर कार्यक्रम कराये जायेंगे जिसके लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
उन्होंने अपने दिशा-निर्देशों में यह भी कहा  कि प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए ‘रिफार्म, परफाॅर्म, ट्रांसफाॅर्म’ सम्बन्धी कार्यों से जन सामान्य को अवगत कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किये गये हैं तथा विभिन्न परियोजनाायें/कार्य द्रुत गति से प्रगति पर हैं। नोडल अधिकारी ने 19 मार्च को जनपद मुख्यालय के निराला प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए समस्त अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधित जिन विभागों की लाभप्रद जनकल्याणकारी योजनाएं हैं उनसे संबंधित स्टॉल  अवश्य लगाए जाने के निर्देश दिए है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights