राजकीय महाविद्यालय आवास विकास फाइनल में पहुंचा

WhatsApp Image 2021-03-18 at 7.01.26 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में आज अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास महाविद्यालय को पराजित कर गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की टीम फाइनल में पहुंची। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय महाविद्यालय शानदार तरीके से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिसौली को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


उदघाटन मैच गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की टीम की कप्तान श्वेता सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया।सलामी बल्लेबाज कु महिमा ने दास कॉलेज की दिशाहीन गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाते हुए जमकर रन बनाए। ओपनर खिलाड़ी महिमा ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 87 रन की पारी खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 138 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया ,जिसके जवाब में दास कॉलेज की टीम ने 138 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 49 रन पर ऑल आउट हो गई। भारी दबाव के सामने दास महाविद्यालय की महिला बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होती चली गईं। गिन्दो देवी की कसी हुई गेंदबाजी में महिमा ने तीन विकेट लिए और दास महाविद्यालय के खिलाड़ियों को दबाव से मुक्त नहीं होने दिया। अंततः एक बड़े अंतर से जीत दर्ज की। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए महिमा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।


दूसरे मैच में दमयंती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय,बिसौली की कप्तान सोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। चीनू एवं अन्य बल्लेबाजों की सजी हुई बल्लेबाजी से बिसौली की टीम ने 10 ओवर में 88 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, जिसमें चीनू ने 22 रन मोनू ने 19 रन एवं डॉली ने 15 रन का योगदान दीया।राजकीय महाविद्यालय बदायूं ने शुरुआत में दिशाहीन गेंदबाजी किया किंतु आखिर में सान्या गुप्ता ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए स्कोर सीमित किया।89 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजकीय महाविद्यालय आवास विकास की ओपनर शिखा कुमारी एवं पारुल तोमर ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 44 रन की साझेदारी की। पारुल तोमर 14 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गई। इसके बाद कप्तान प्रगति ने मोर्चा संभालते हुए धुआंधार 2 छक्के एवं दो चौकों के साथ मात्र 7 गेंदों पर 22 रन बनाई।राजकीय महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने धुआंधार पारी खेलकर 8 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। वूमेन ऑफ द मैच शिखा कुमारी बनी, जिन्होंने संयमित 35 रन की नाबाद पारी खेली। अंपायर की भूमिका क्रीड़ा सचिव डॉ अनिल कुमार ने निभाई
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय बिसौली की प्राचार्य डॉ सपना भारती ने किया।मेजबान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ परवेज शमीम के साथ बिसौली के क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर हुकुम सिंह गिन्दो देवी महाविद्यालय की डॉ सोनी मौर्य दास कॉलेज के डॉ आशीष गुप्ता एवं डॉ आर के शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ बरखा,डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ नीरज कुमार, डॉ संजीव राठौर, डॉ पवन शर्मा,डॉ पारुल रस्तोगी, डॉ सारिका शर्मा, श्रीमती शशि प्रभा, शिवम अरुण, अरुण गौतम, अभिषेक यादव, राजेश कुमार सिंह, विजेंद्र सिंह, रितिक कुमार सिंह,अंशुल कुमार, नितिन भारती, हितेंद्र सागर,प्रिंस सक्सेना,सूरज, ज्योति यादव,रश्मि सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights