मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

गदर 2 की सुनामी में बह गई ‘द केरल स्टोरी’

August 17, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी में उनके साथ अमीषा पटेल भी नजर आ रही हैं। फिल्म को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। इस वजह से ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। पहले दिन गदर 2 ने 40 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद हर रोज यह फिल्म कोई न कोई नया रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीते दिन सनी पाजी की गदर 2 ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार लिया था। इस बीच फिल्म को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि छठें दिन गदर 2 ने बंपर कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल की गदर 2 ने छठें दिन करीब 34 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई करीब 263 करोड़ हो गई है। हालांकि ये भी शुरुआती आंकड़े है। अभी ऑफिशियल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इन सभी चीजों को देखकर ऐसा लगता है कि सनी देओल की ने बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा दिया है। बता दें कि सनी देओल की फिल्म गदर2 ने अदा शर्मा की द केरल स्टोरी मात दे दी है। जानकारी के लिए बता दें कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 का अच्छा खासा बज पहले से ही बना हुआ था। लोगों का ये मानना था कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। अब ऐसा देखने को मिल रहा है। सनी देओल की टक्कर अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से थी लेकिन पाजी ने ये जंग आसानी से जीत ली है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। लेकिन गदर 2 से ये काफी दूर है है। मालूम हो कि ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights