सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत,मचा कोहराम

WhatsApp Image 2020-12-20 at 3.05.08 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हजरतपुर।थाना क्षेत्र के एक गांव के चाचा – भतीजे बाइक से कही जा रहे थे।बात करने को वह दोनों सड़क किनारे खड़े हो गए कि तभी तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी।कार की टक्कर से चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार की सुवह थाना क्षेत्र के ग्राम बघौरा घौसगंज निवासी टीटू (20) पुत्र बदले की सड़क हादसे में घायल होने के कारण जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
यहां बताते चलें 18 दिसंबर को थाना क्षेत्र के ग्राम बघौरा घौसगंज निवासी टीटू (20) पुत्र बदले व दुर्वेश (27) पुत्र रामनाथ गांव से बाइक द्वारा किसी काम से जा रहे थे वह बाइक से जैसे ही ग्राम मुड़सेना कलां के समीप पहुंचे तभी बात करने को सड़क किनारे दोनो युवक खड़े हो गए तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टीटू व दुर्वेश को टक्कर मार दी।कार की टक्कर से दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें रविवार की सुवह टीटू की उपचार के दौरान मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं परिजनो ने अस्पताल स्टाफ पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights