बदायूँ। मेरी सहायतार्थ सेवा समिति के सदस्यों ने आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर और स्वतंत्रता दिवस से पहले आज महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई कार्य किया। समिति के सदस्यों ने आज शास्त्री चौक पर पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति की सफाई की। मूर्ति के आसपास जगह पर गंदगी और कूड़ा जमा था। समिति के सदस्यों ने आसपास की जगह की सफाई करके स्थान को स्वच्छ और सुंदर बनाया। समिति के सदस्यों ने इसके अलावा सुभाष चौक पर क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति की सफाई कार्य किया। समिति के सदस्यों ने दोनो महापुरुषों की मूर्तियों की पानी से धुलाई और सफाई की। इस मौके पर पंकज सक्सेना ,रोहित सक्सेना, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे।