बरेली। दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में 22 अगस्त से 24 अगस्त 2023 को होने होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में जाने वाले भारतीय प्रतिनिधि मंडल में अंकिता ओवरसीज के अनिल सिन्हा को भी आमंत्रित किया गया है । अनिल सिन्हा भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। साउथ अफ्रीकन चेप्टर दि बिजनेस काउंसिल ( एस ए बी बी सी) एवम करेंट चेयर ऑफ ग्लोबल ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के चेयरपर्सन बूसी मेबुजा ने अनिल सिन्हा को 22 अगस्त 2023 को जोहांसबर्ग में होने वाले बिजनेस सम्मेलन का आमंत्रण दिया है। अनिल सिन्हा 17 अगस्त को जोहांसबर्ग के लिए उड़ान भरेंगे। अंकिता ओवरसीज के चेयरपर्सन अनिल सिन्हा ने बताया की उनकी कंपनी दक्षिण अफ्रीका में लगभग 60 से 70 करोड़ का वार्षिक व्यापार करती है । दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग के सैंडटन कन्वेंशन हाल में यह बिजनेस मीटिंग 22 अगस्त 2023 को होगी। जोहांसबर्ग में 22 अगस्त से 24 अगस्त 2023 को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई देश के राष्ट्राध्यक्ष भी मंच साझा करेंगे। ब्रिक्स का नाम इसके सदस्यीय देशों के आधार पर रखा गया। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका सदस्य हैं। ब्रिक्स दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों-ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका को एक साथ लाता है। अंकिता ओवरसीज के अनिल सिन्हा की इस उपलब्धि के लिए कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना ने अनिल सिन्हा को शुभकामनाएं भेजी हैं। बरेली के कायस्थ समाज के लिए अनिल सिन्हा नया नाम नहीं हैं। बरेली के कायस्थ चेतना मंच के वैवाहिक परिचय सम्मेलन, सुनील सक्सेना के क्रिकेट टूर्नामेंट में भी वह बरेली आकर हमेशा सहभाग करते रहे हैं। निर्भय सक्सेना