पत्नी की विदा नही करने पर दामाद ने ईंट मारकर सास की हत्या की

WhatsApp Image 2021-03-17 at 7.49.15 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी: विदा कराने आए दामाद ने मामूली सी कहासुनी को लेकर मामले ने तूल पकड लिया दामाद ने अपनी सांस के सिर में ईट मार कर घायल कर दिया जिसकी बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया वही मृतक महिला के पति ने कोतवाली पुलिस में दामाद उसके पिता व मझिया पर रिर्पोट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी श्रीमती सुशीला देवी उर्फ शीला पत्नी रूम सिह जाटव अपने पुत्र व विवाहिता पुत्री रीना के साथ सोई हुई थी 15 मार्च की रात में बजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव भमौरी निवासी उसका दामाद कैलाश पुत्र लटूरी आ गया जो अपनी पत्नी रीना देवी की विदा करने की बात कह रहा था सास सुशीला देवी उर्फ शीला ने अपनी विवाहिता पुत्री रीना को भेजने से इंकार कर दिया इस बात से असंतुष्ट होकर दामाद व सास में मामूली सी कहासुनी होने पर मामले ने तूल पकड लिया दामाद ने अपनी सास के सिर में ईट मार कर घायल कर रात के अंधेरे में फरार हो गया घायल महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जाग गए उन्होने आकर देखा तो घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से बरेली रैफर कर दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घायल महिला ने 16 मार्च की रात को उपचार के दौरान दम तोड दी। बरेली पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कर उसके शव को स्वजनों को सौप दिया गया मृतका का शव लेकर उसका पति रूम सिह ने कोतवाली पुलिस में दामाद कैलाश समधी लटूरी मिर्जापुर निवासी किशन पाल के खिलाफ नामजद रिर्पोट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिह का कहना है कि बलात्कार जैसी कोई घटना तहरीर में नही है दामाद ने सास के सिर में ईट मार कर घायल कर दिया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही कार्रवाही की जायेगी। घटना की पृष्ठ भूमि में सास द्वारा विवाहिता पुत्री को न भेजना बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर दामाद व सास में विवाद हुआ था।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights