कछला। कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला मां भागीरथी गंगा घाट पर प्रसाद की दुकान पर पन्नी डालते समय दुकानदार सांप ने काट लिया । सांप के काटने से दुकानदार की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार को ले गए। गुरुवार की दोपहर कस्बा कछला के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले अनोखे (40) पुत्र कल्लू कछला गंगा घाट पर प्रसाद की दुकान चलाते हैं । आज दोपहर वह छापर नुमा दुकान पर पन्नी डाल रहे थे कि तभी छापर में बैठे सांप ने उन्हें काट लिया । सांप के काटने से दुकानदार की हालत बिगडने लगी और वहां भीड लग गई । बताया जाता है सांप के काटने से दुकानदार की हालत बिगड़ती देख परिजन आनन – फानन में उन्हें उपचार को ले गए है।