मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 12 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

09 अगस्त को सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में होगी अमृत काल पंचप्रण शपथ

August 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपील की है कि  भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित आजादी का अमृत के समापन के अन्तर्गत मेरी माटी, मेरा देश अभियान 09 से 30 अगस्त 2023 तक एवं हर घर तिरंगा’ अभियान से 15 अगस्त 2023 तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन सहभागिता के साथ पूर्ण उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिनांक 09 अगस्त 2023 को समस्त ग्राम/ ग्राम पंचायतो /नगर निकायों/ विकासखण्डी छावनी कार्यालय/ विद्यालय/ महाविद्यालय/ विश्वविद्यालयों/ निगमों/ औद्योगिक परिषद/ सरकारी प्रतिष्ठानों में सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों / विद्यार्थियों / ग्राम पंचायत / ग्राम सभा के सभी सदस्य / ग्राम प्रधान/ स्थानीय जनप्रतिनिधियों आदि द्वारा पथ-प्रण की शपथ ली जानी है. धीर सपूतों का स्मरण वंदन करते हुए उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित करेंगे पद्म-प्रण पथ लेते हुए सेल्फी (सामूहिक / एकल) भारत की वेबसाइट merimaatimeradesh.gov.in पर अपलोड की जानी है। उन्होंने समस्त जनपद वासियों एवं सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को पूरी यात्रा में कार्यक्रमों के आयोजन को उत्साहपूर्वक, उमंगपूर्वक एवं उत्सव के रूप में सम्पन्न कराएं। दिनांक 09 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे पंचप्राण रूप लेते हुए सेल्फी (सामूहिक एकन भारत की वेबसाइट merimaatimeradesh.gov.in पर अपलोड भी करें। अमृत काल के पंचप्रण शपथ विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्ता की भावना, मैं शपथ लेता हूँ कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा में शपथ लेता हूँ कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये हर संभव प्रयास करूंगा। मैं शपथ लेता हूँ कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूँगा में शपथ लेता हूँ कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूँगा। मैं शपथ लेता हूँ कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा में शपथ लेता हूँ कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले पीरो से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights