मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

68 पात्र आवेदकों के चयन का अनुमोदन, रू 1,63,05,000 की कार्ययोजना शासन को भेजी

July 25, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मंगलवार को अपरान्ह 5.30 बजे प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना की जिला स्तरीय बैठक मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य / सचिव अमित कुमार शुक्ला ने ऐजेण्डे के अनुसार बिन्दुवार प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के उपरान्त सचिव ने वर्ष 2023-24 हेतु आनलाइन माध्यम से प्राप्त 100 आवेदनों में से 68 पात्र आवदकों के चयन के अनुमोदन का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा | मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना की परियोजनावार परियोजना लागत एवं अनुदान की जानकारी चाही| मुख्य कार्यकारी अधिकारी / सचिव ने प्रत्येक परियोजना की परियोजना लागत तथा अनुदान की सदन को विस्तृत जानकारी दी| तत्पश्चात सदन के द्वारा पाँच परियोजनाओं के 68 पात्र आवेदकों के चयन का अनुमोदन किया गया जिससे रू0–1,63,05,000.00 परियोजना लागत की कार्ययोजना निदेशक मत्स्य उ०प्र० लखनऊ को प्रेषित की जा रही है जिसमें रू0 – 95,57,000.00 का अनुदान लाभार्थियों को दिया जायेगा। तत्पश्चात सचिव के द्वारा प्रधानमन्त्री मत्स्य योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में तथा वर्ष 2023-24 में अब तक हुए व्यय रू0-29,81,792. 00 के अनुमोदन का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा। मुख्य विकास अधिकारी ने अनुदान देने के बारे में जानकारी चाही सचिव ने अवगत कराया कि परियोजना का 60 प्रतिशत कार्य हो जाने पर अनुदान की प्रथम किश्त की धनराशि का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से लाभार्थी को किया जाता है तथा शत प्रतिशत कार्य हो जाने पर अनुदान की द्वितीय किश्त की धनराशि का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से लाभार्थी को किया जाता है। तत्पश्चात रू० 29,81,792.00 के व्यय का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया। अन्त में सचिव ने वर्ष 2020-21, वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 में चयनित लाभार्थियों के द्वारा कार्य न करने की दशा में 05 लाभार्थियों के चयन के निरस्त्रीकरण का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा सदन द्वारा 05 लाभार्थियों के चयन के निरस्त्रीकरण को अनुमोदित किया गया। अन्त में सचवि ने समस्त सम्मानित सदस्यों के आभार व्यक्त किया|

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights