जनपद में रोपित किए 44 लाख 22 हजार 937 वृक्ष

PHOTO-19
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रदेश के 35 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के अन्तर्गत जनपद में 44 लाख 22 हजार 937 वृक्ष रोपित किए गए। विशेष कार्यक्रम शेखूपुर स्थित पुलिस फायरिंग रेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बदायूँ सांसद डाॅ0 संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य एवं प्रेम स्वरूप पाठक व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश शासन से नामित जनपद के नोडल अधिकारी/अवस्थापना एवं औद्यागिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश के सचिव अभिषेक प्रकाश ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 ओमप्रकाश सिंह, मुख्य विकास सिंह केशव कुमार सिंह, प्रभागीय निदेशक वानिकी अशोक कुमार सिंह ने अथितियों का बुके देकर स्वागत किया। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों व स्कूली बच्चों ने वृक्षारोपण कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा से वृक्षोरोपण करने के लिए प्रेरित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जनपद को 52 लाख 26 हजार 340 पौधारोपण करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इसके सापेक्ष 52 लाख 39 हजार 601 वृक्षारोपण कराए जाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को जनपद के विभिन्न्न स्थानों पर 44 लाख 22 हजार 937 वृक्षारोपण किए गए। इसके अलावा 15 अगस्त को 08 लाख 16 हजार 664 वृक्षारोपण किया जाएगा। शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के वन जैसे ग्राम वन, नन्दन वन, आयुश वन स्थापित किये जायेगे। बाल पौध रोपण भण्डारा में स्कूल के बच्चों को पौध वितरित की जायेगी तथा जनपद में 07 विरासत वृक्षों को अंगीकृत किया गया है। जनपद में 1037 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1000 पौध का रोपण कर ग्राम वन की स्थापना की जायेगी। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की इच्छा है कि प्रदेश हरा भरा रहे। प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि लगाने के साथ-साथ इनकी देखरेख भी करें, जिससे पौधे को बचाए जा सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बच्चों पर भरोसा किया है कि पौधे लगाएं उनकी नियमित देखभाल करें। वृक्ष बड़ा होने पर फल और छाया प्रदान करता है। बच्चों से कहा कि पौधों की देखरेख अच्छे ढंग से करें भविष्य में सभी के काम आएंगे। प्रदेश एवं देश को हरा भरा रखने के लिए पौधों को बचाना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो वृक्षारोपण हो रहा है उसमें अच्छे किस्म के पौधे ही लगाए जाएं। वृक्षारोपण में पौधों की मिलावट नहीं होनी चाहिए। पौधों का अच्छे से पालन पोषण किया जाए। उन्होंने बच्चों से कहा कि जो पौधे दिए जा रहे हैं उसका भाई बहन की तरह देख रहे करें। सभी लोग वृक्षों का महत्व समझे और पेड़ों को अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि जिस तन्मयता से वृक्षारोपण की तैयारी की गई हैं उसी तरीके से वृक्षों को सुरक्षित भी रखा जाए। बदायूं सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने कहा कि वृक्षरोपण के साथ वृक्ष को बचाने की जिम्मेदारी भी जरूरी है। सभी लोगों को चिंता करनी होगी अन्यथा भविष्य में पानी और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, इससे बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना चाहिए। उन्होंने कहा देश की सुंदरता पेड़ों से है, सबको देश को सुंदर बनाए रखना है। वातावरण हराभरा रखने के लिए छायादार फलदार आदि पौधों का अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। लोग वृक्षारोपण कर भविष्य को सुंदर एवं स्वच्छ रखें।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्यारे बच्चों जो पौधे दिए जा रहे हैं उनकी अच्छे से देखरेख कर बड़ा करना है। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। सभी लोगों को मिलकर अच्छे ढंग से वृक्षारोपण कर हरियाली लानी है। वृक्षारोपण के प्रति सबकी जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पेड़ों को लगाएं। सभी लोगों को मिलकर अच्छे ढंग से वृक्षारोपण कर जनपद को चमकाना है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि वृक्षारोपण के प्रति जैसी सरकार की मंशा है उसी तरीके से वृक्षारोपण करना है। सरकार की नीति के अनुसार कार्य किया जाए। प्रशासन की वृक्षारोपण के प्रति अच्छी तैयारियां की प्रशंसा करते हुए सब लोगों को मिलकर वृक्षारोपण कर धरती की तकदीर एवं तस्वीर बदलनी है। पेड़ जीवन के अनेक आवश्यकताओं को पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार में कोई भी कार्यक्रम हो तो उस दिन पेड़ अवश्य लगाएं। हम सब लोगों की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण अवश्य करें। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन के साथ-साथ सबकी जन सहभागिता वृक्षारोपण में होनी चाहिए। पेड़ों को बच्चों की तरह पालन पोषण करें। पेड़ लगाना बहुत ही जरूरी है क्योंकि धरती का तापमान बढ़ रहा है इसका सही उपाय करने का एक ही तरीका है पेड़ लगाना। वृक्षों की कमी होने से जलस्तर गिर रहा है ऑक्सीजन कम हो रही हो इन सब में सुधार लाने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हम सब की प्राकृतिक संपदा है इस को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। बच्चे अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाए। प्रत्येक नागरिक संकल्प लेकर वृक्षारोपण अवश्य करें। पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि बच्चों अपने आसपास लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें। पौधों लगाने के साथ-साथ सुरक्षित भी रखना जरूरी है। वृक्षारोपण का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे जीवित रहने का प्रतिशत में बढ़ोतरी हो। वृक्ष हम सबके जीवन के स्रोत हैं। बच्चे घरों मोहल्लों में पौधे लगाएं। पेड़ों को समय से पानी लगाने आदि व देखरेख करना बहुत जरूरी है। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि सभी लोगों को जागना चाहिए समय से वृक्षारोपण ने नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा इससे बचने के लिए सभी लोग पेड़ों को जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि पेड़ों को बच्चे भाई बहन की तरह पालन करें। मुख्य अतिथि ने बाल पौधारोपण भण्डारा में कक्षा 6 से 8 तक बच्चों को फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए। डीएफओ ने समस्त अतिथियों को औषधिदार पौधे भेंट किए।

इस अवसर पर जेके सक्सेना, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, अन्य जनप्रनिधिगण व अधिकारीगण मौजूद रहे। बदायूँ तहसील के अन्तर्गत बदायूॅ रेंज के देहमू वन खण्ड में मुख्य अतिथि विधायक, बिल्सी हरीश शाक्य द्वारा बेल का पौधा लगाया गया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी पीपल, बरगद, नीम, आंवला एवं पाकड़ के पौधे लगाकर कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें उनके द्वारा जन मानस से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की गयी। बदायॅू तहसील के अन्तर्गत नगर विकास विभाग द्वारा एम0आर0एफ0 सेन्टर शेखूपुर रोड के पास नन्दन वन की स्थापना की गयी है, जिसमें 450 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। तहसील दातागंज के अन्तर्गत अंगेसी वन खण्ड भाग-1 में वन विभाग द्वारा आयुष वन की स्थापना करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 1250 औशधीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दातागंज राजीव कुमार सिहं उर्फ बब्बू भैया द्वारा पीपल, बरगद एवं पाकड़ का पौधा लगाया गया एवं उनके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा करने की अपील की गयी। तहसील बिसौली के अन्तर्गत बिसौली न्यायालय परिसर में न्यायाधीश मनीश कुमार द्वारा जामुन एवं सागौन के पौधों का रोपण किया गया एवं चैधरी बदन सिंह महाविद्यालय, इस्लामनगर में गजेन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख इस्लामनगर द्वारा सहजन, आम एवं जामुन के पौधों का रोपण किया गया। तहसील सहसवान के अन्तर्गत सहसवान-बिसौली मार्ग (किमी0 23 से 28 तक) में सुभाश गुप्ता, ब्लाक प्रमुख दहगॅवा एवं प्रधानाचार्य राफिया कालेज सहसवान एवं अन्य गण मान्य व्यक्तियों, जनमानस द्वारा पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023 के अन्तर्गत जनपद बदायूॅ की 1037 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1000 पौधों का रोपण कर ग्राम वन की स्थापना गयी, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023 के अन्तर्गत जनपद के विद्यालयों में बाल रोपण भण्डारा कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं, जिसमें विभिन्न फलदार प्रजातियों के 8000 पौधों का वितरण किया गया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights