बदायूं। गत दिनों सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षकों को अपने पद पर बने रहने एवं पदोन्नति में टी0ई0टी की अनिवार्यता के विरोध में देश भर के 10 से अधिक राज्यों के शिक्षक संगठनों ने शिक्षक हित में संघर्ष हेतु समन्वय स्थापित कर टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का गठन कर पंजीकृत कराया गया। जिसके क्रम में आज दिल्ली में कांस्टीट्यूशनल क्लब में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया पंजीकृत संख्या 5591 की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी गणों की निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में संपन्न कराई गई। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्वाचन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिनेश चंद्र शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बदायूं के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा को राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित किया गया है। संजीव शर्मा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर जनपद बदायूं एवं पूरे उत्तर प्रदेश से उन्हें बधाई देने का क्रम जारी है।