आसफपुर में पत्रकार एकता संघ ने किया वृक्षारोपण

WhatsApp-Image-2023-07-22-at-6.41.30-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 22 जुलाई को वृक्षारोपण सप्ताह पर पत्रकार एकता संघ की बदायूँ कार्यकारिणी के तत्वावधान में कई प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ाया गया। आसफपुर स्थित दीक्षित आश्रम पर हुए इस आयोजन में पत्रकार एकता संघ की बदायूँ कार्यकारणी समेत अन्य पत्रकारों ने सक्रिय सहभागिता निभाकर पर्यावरण संरक्षण की ओर लोगों का ध्यानाकर्षण किया। वृक्षारोपण के अंतर्गत आश्रम में स्थित बगीचे में आम, जामुन, नीम जैसे पारंपरिक पौधों के अलावा चंदन, सागौन और रुद्राक्ष जैसे दुर्लभ प्रजाति के पौधों का भी रोपण किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर पत्रकार एकता संघ की बदायूँ कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष देवेशनाथ वार्ष्णेय, जिला महामंत्री राघवेंद्र शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष हर्षित मिश्रा, दीपक ठाकुर, कोषाध्यक्ष पुनीत ठाकुर, जिला संगठन मंत्री अभिषेक शर्मा, जिला वरिष्ठ मंत्री राजेश दीक्षित फौजी, तहसील मीडिया प्रभारी बिसौली विशाल शंखधार, अनमोल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, दानवीर सिंह समेत अन्य ग्रामीण और मन्दिर के महन्त मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद आश्रम के व्यवस्थापक राजेश दीक्षित ने सभी को सूक्ष्म जलपान कराकर उनका आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights