मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रदेश के अस्पतालों में लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें

July 20, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। विभिन्न सरकारी अस्पतालों में जल्द ही अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दो माह के अंदर इन सभी मशीनों को स्थापित करने का निर्देश दिया है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें जांच के लिए निजी सेंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 शैया अस्पताल (छिबरामऊ) कन्नौज, कैंट बोर्ड अस्पताल (लखनऊ), मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर, शामली, अलीगढ़, अमरोहा., छिछोली (औरैया), बागपत, बलरामपुर, बांदा, चकिया (चंदौली), चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर जिला अस्पताल में पोर्टेबिल अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसी तरह सहारनपुर, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बागपत, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कन्नौज., कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, कैंट अस्पताल (लखनऊ), महोबा, मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर और शामली के जिला अस्पतालों में पोर्टेबिल डिजीटल रेडियोग्राफी मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क दवाएं, जांच सहित अन्य सभी तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। सभी अस्पतालों में मशीनें दो माह के अंदर संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights