सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- मोदी ने किसानों के लिए बहुत काम किया

1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अयोध्या।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते महीने दीपोत्सव के बाद एक बार फिर रामनगरी अयोध्या रविवार को पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में किसान मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि न केवल विवि परिसर के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है, बल्कि नए कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना व पहले से चल रहे कृषि विज्ञान केंद्रों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का कार्य भी कर रहा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मैं आज किसान सम्मेलन और इस कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम के अवसर पर आप सभी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए लगभग 90 रुपये करोड़ की परियोजनाओं का यहां पर लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम एक साथ हो रहा है। मैं, इसके लिए सभी को हृदय से बधाई देता हूं। जब किसान को नई तकनीक, समय पर बीज और खाद, समय पर कृषि वैज्ञानिकों की उचित सलाह और सहयोग प्राप्त होगा, तो हमारा अन्नदाता किसान वह सब करने का सामर्थ्य रखता है, जो देश उनसे अपेक्षा रखता है। इन सभी कार्यों का लक्ष्य अपने अन्नदाता के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाना है। समृद्धि एवं खुशहाली का मार्ग तभी आएगा, जब खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ेगा। किसान को खेत से लेकर खलियान तक, बीज से लेकर बाजार तक एक चेन के साथ जोड़ने का कार्य होगा। 

सीएम योगी ने आगे कहा कि जिन्हें विकास पसंद नहीं वे किसानों को गुमराह कर रहे है। भ्रामक सूचनाएं दी जा रहीं हैं। किसान की खेती पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। यह तो आपसी सहमति का मामला। किसान हित को संरक्षित करने का पूरा इंतज़ाम किया गया। मोदी जी ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। इसीलिए आज विपक्षी परेशान है। मैं मोदी जी का अभिनंदन करना चाहूंगा। 2017 के पहले उपज खरीद के लिए केंद्र नहीं लगते थे। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे। किसान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मोदी जी ने किसानों के लिए संकल्प लिया। किसान के जीवन में खुशहाली आएगी। 

शाम को चार बजे मुख्यमंत्री अयोध्या में कार्यक्रम के बाद सीधे गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन और जिला प्रशासन की देख रेख में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी की तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई हैं। मुख्यमंत्री अयोध्या के आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन दिनी किसान मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद किसानों के समागम को संबोधित किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 89.90 करोड़ रुपए की लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास व शुभारम्भ किया। इनमें 30.67 करोड़ रुपए की दस परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ वह 26.45 करोड़ रुपए की दस परियोजना का शिलान्यास और 32.77 करोड़ रुपए की 20 परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री इस दौरान पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights