मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रक्षा मंत्री की जनसभा के लिए हुआ भूमिपूजन आज होगी सभा

June 24, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा आयोजित महा संपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा आज जीआईसी ग्राउंड में होगी। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में जनसभा के लिए भूमि पूजन रैली स्थल पर आयोजित होगा। वैदिक मंत्रोचार के साथ आचार्यों ने यज्ञ में आहुति दिलवाकर भूमि पूजन संपन्न कराया। भूमि  पूजन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश , अशफाक सैफी, निर्मला दीक्षित ने यज्ञ में आहुति देकर जनसभा को निर्विघ्न संपन्न कराने की भगवान गणेश से प्रार्थना की। भूमि पूजन के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा आजादी के बाद पहली बार पिछले 9 वर्षों मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा पिछली सरकारों में हर रोज घोटाले का समाचार सुनने को मिलता था आज पिछले 9 वर्षों में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है । उन्होंने कहा विपक्ष सत्ता के लिए दिन में सपने देख रहा है लेकिन 2024 में जनता एक बार फिर से मौकापरस्त लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा विपक्ष को जनता पिछले कई चुनाव में नकार चुकी है फिर चाहे लोकसभा चुनाव हो विधानसभा चुनाव हो या फिर नगर निकाय चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में बनेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा समझौता और इस तरह के गठबंधन सिर्फ डरे हुए लोग करते हैं। विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से डरा हुआ है। जनता के बीच में जाने की हिम्मत नहीं है । इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यकर्ताओं और जनता के लोकप्रिय जन नेता हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश में संगठन और सरकार का नेतृत्व किया है । आज देश की रक्षा की कमान उनके हाथों में है। जीआईसी ग्राउंड की सभा ऐतिहासिक होगी हजारों की तादाद में कार्यकर्ता जनसभा को सुनने आएंगे। इनकी रही मौजूदगी जीआईसी मैदान पर आयोजित भूमि पूजन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन  अशफाक सैफी, निर्मला दीक्षित, हेमेंद्र शर्मा,  टी एन अग्रवाल , नागेंद्र दुबे गामा,  डॉ यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी,महेश शर्मा, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ अलौकिक उपाध्याय, अवधेश रावत,ललित चतुर्वेदी ,सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल, संजय अरोड़ा, मनवीर चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights