राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शांति मार्च निकाल कर बीएसएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया
बदायूँ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग ) जनपद इकाई ने प्रदेश नेतृत्व के आदेश के क्रम मे महानिदेशक स्कूल शिक्षा को सम्बोधित ज्ञापन बी०एस०ए० स्वाती भारती को सौंपा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा को समय समय पर दिए गये ज्ञापनो /अनुस्मारको मे अंकित 22 सूत्रीय शिक्षक समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में अब तक कोई कार्यवाही न किए जाने पर विरोध दर्ज करते हुए जिला संयोजक दुष्यन्त रघुवंशी के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक मालवीय आवास से पैदल शान्ति मार्च निकालते हुए बीएस ए कार्यालय पहुंचे वही पहुँच कर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर ते हुए बी एस ए को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा, केन्द्र की भांति पेंशन मेमोरेंडम का क्रियान्वयन ,गैर शैक्षिक कार्यो से मुक्ति,शिक्षामित्रो व अनुदेशको के मानदेय वृद्धि ,पारस्परिक स्थानांतरण व शिक्षको के समान अवकाश ,प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रधानाध्यापक का वेतन देने,प्रत्येक विद्यालय पर प्र अ पद सृजित कर नियुक्ति,पदोंन्नति तथा पदोन्नति पर न्यूनतम वेतनमान 17140/18150,आदि मांगों के निराकरण पर अबतक कार्यवाही न किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभावी निर्णय लिए जाने का अनुरोध किया गया।

महासंघ के जिला संयोजक दुष्यन्त रघुवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) द्वारा दिनांक 01/06/2023 जिसमें 22 शिक्षक समस्याओं का मांगपत्र,आन्दोलन रूपरेखा युक्त ज्ञापन प्रेषित किया गया था तथा दिनांक 08/06/2023 को प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक विजय किरन आनंद से मिलकर भी उक्त ज्ञापन दिया था और वार्ता भी की थी जिसके सम्बन्ध में महानिदेशक द्वारा दिनाँक 09 जून 2023 निर्गमित कर समस्याओं के निस्तारण हेतु सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज, उ०प्र० व शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ, उ०प्र० को समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देश भी दिये गए हैं। इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ये मांग करता है कि

पारस्परिक अन्तःजनपदीय स्थानान्तरण ,अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण ,पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण, अंशकालिक अनुदेशकों का स्थानान्तरण के आदेश निर्गमित किये गए हैं। इन निर्गमित आदेशों/शासनादेशों का सफलतापूर्वक समय से क्रियान्वयन किया जाए।
महासंघ के सह संयोजक प्रदीप कुमार ने अवगत कराया कि अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण 10% ही किये जाने से लम्बे समय से कार्यरत पात्र एवं अपेक्षित शिक्षक/शिक्षिकाएं स्थानान्तरण से वंचित हो रहे हैं। इसलिए महासंघ ये मांग करता है कि “कार्मिक अनुभाग-4 के शासनादेश संख्या-5/2023/262/सामान्य/47-का-4-2023-(1/3/96) दिनाँक 07 जून 2023 के तहत प्रशासकीय विभाग द्वारा विभागीय मंत्री के अनुमोदन से 20% तक बढ़ाने की कार्यवाही का प्रावधान है। इसी प्रावधान के तहत बेसिक शिक्षा मंत्री उ०प्र० सरकार को 20% स्थानान्तरण बढ़ाये जाने की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रक्रियाबद्ध रूप से भेजकर अधिक से अधिक शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाए। महासंघ ने प्रदेशीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदत्त कराई गई प्रदेशीय शेष शिक्षक समस्याओं को समय से निस्तारित कराने की मांग महानिदेशक से की।

महासंघ के पदाधिकारियों ने अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में आवेदन करने वाले शिक्षकों के आवेदनों का सत्यापन करने, शिक्षकों के अवशेष एरियर भुगतान के आदेश निर्गत करने, विभिन्न अवकाशों के उपभोग प्रारम्भ दिनाँक से पूर्व निस्तारण करने की मांग रखी। इस अवसर पर जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार, सोनी गुप्ता, विजय प्रताप, मीडिया प्रभारी अंकुर गुप्ता, ब्लॉक संयोजक लखेन्द्र राठौर,कामेन्द्र सिंह, भानु प्रताप सिंह,देवकी नन्दन, अनिल ठाकुर,मो० अखलाक, प्रशांत कुमार, जवाहरलाल, जितेन्द्र सिंह, मुकुल कुमार, रजनीश मौर्य, रत्नेश कुमार, संजीव सक्सेना, प्रताप सिंह,दिवाकर शर्मा, श्याम लाल पवार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।













































































