बदायूँ। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राम जनम ने अवगत कराया है कि भारत सरकार,नई दिल्ली द्वारा निर्गत गाईड लाईन के अनुरूप अन्य पिछड़़े वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए राजकीय शिक्षण संस्थानों यथा मेडिकल कालेजों एवं इंजीनियरिंग कालेजों को प्राथमिकता देते हुए पॉलीटेक्निक/आई0टी0आई0/महाविद्यालयों में छात्रावास निर्माण के प्रस्ताव सभी वांछित अभिलेखों सहित निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण,उ0प्र0 लखनऊ को उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए है। अतः उपरोक्तानुसार जनपद बदायॅू के शिक्षण संस्थाओं के प्रचार्यो/प्रधानाचार्यो को सूचित किया जाता है कि यदि आपकी शिक्षण संस्था में पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं हेतु छात्रावास की आवश्यकता हो तो कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बदायॅू के विकास भवन स्थित कक्ष सं0 118 में सम्पर्क करके भारत सरकार की वर्ष 2021-22 की नवीन गाईड लाईन के अनुसार प्रस्ताव 04 प्रतियों में 10 दिवस के अन्दर इस कार्यालय को उपलब्ध करा दें।