10 जुलाई को आमरण अनशन करेंगे अनौपचारिक अनुदेशक -राजेश सक्सेना 

IMG_20230622_141411
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक /पर्यवेक्षक एसोसिएशन के बैनर तले मालवीय आवास ग्रह बदायूं पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से सूची शासन ने मांगी थी जो कि 4 महीने बीतने के बाद भी आज तक नहीं भेजी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला अध्यक्ष ने बताया कि 22 जनवरी 2023 ,8 एव 25 फरवरी ,12 मार्च ,5 अप्रैल एवं 22 मई के लिए ज्ञापन के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से सूचना मांगी गई थी। लेकिन आज तक प्राप्त नहीं हुई है।

इस मौके पर एक ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी उत्तम कुमार भार्गव के लिए सौंपा गया। सभी अनुदेशकों ने एक स्वर में कहा कि अगर 5 जुलाई तक सूचना नहीं मिलती है तो 10 जुलाई से आमरण अनशन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर फिरोज अहमद ,राजकुमारी ,  नदीम खान , अहमद रजा , साजिद हुसैन .भुल्लनमिया . अजहर, उद्दीन , सुरेन्द्र पाल ,लखपत सिंह , उमेशचंद्र ,व्रेस पाल सिंह ,सुरेंद्र पाल सिंह , मोहर सिंह , जोगराज सिंह , प्रेमवती , लव पाल मौर्य ,रामरति आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।संगीता सक्सेना ,आरती गुप्ता एवं कंचन देवी ने कहा कि सरकार को शीघ्र ही नियुक्ति करनी चाहिए। एवं उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करना चाहिए।संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights