मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

तेज धूप और लू जानलेवा, खेत में काम करते किसान गिर जा रहे और फिर उठ नहीं रहे

June 20, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। तेज धूप और लू जानलेवा हो गई है। आलम यह है कि खेत में काम करते किसान, राह चलते लोग गिर जा रहे हैं और फिर उठ नहीं रहे हैं। सोमवार जिले में विभिन्न जगहों पर कुछ इसी तरह से असामान्य तरीके से छह लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ये सभी मौतें लू लगने से हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट सामने आने के बाद सही वजह सामने आ सकेगी। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तेज बुखार, उल्टी, दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दो मरीज जिला अस्पताल में भर्ती होने पहुंचे थे लेकिन वे पहले ही दम तोड़ चुके थे। दोनों के परिजन शव लेकर चले गए। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट न होने की वजह से सही कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। उधर, सुबह से शाम सात बजे तक जिला अस्पताल के इमरजेंसी में सात बजे तक 74 मरीज भर्ती हो चुके थे। इनमें 38 ऐसे थे, जिनको तेज बुखार, उल्टी, दस्त और कमजोरी की शिकायत थी। गर्मी के चलते हालात ऐसे हो गए हैं कि मरीज इमरजेंसी में आते-आते बेहाेश हो जा रहे हैं। डॉक्टर इसका कारण डिहाईड्रेशन बता रहे हैं। पादरी बाजार से इलाज के लिए 2:40 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंची सुनीता को उल्टी के साथ तेज पेट दर्द की शिकायत थी। उनके साथ उनकी छोटी बहन कौशिल्या उन्हें पंखे से हवा दे रही थी। इसके बाद भी उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। इस बीच जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तीन से चार मरीज एंबुलेंस से आ गए। इनमें खजनी से रामकिशोर को तेज बुखार की शिकायत थी। बताया कि पैरासिटामॉल खाया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। शरीर में दर्द ऐसा हैं कि जैसे जान चली जाएगी। इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. शहनवाज ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले 20 से 25 फीसदी मरीजों को उल्टी, दस्त के साथ तेज बुखार की शिकायत हैं। इन मरीजों को 24 से 48 घंटे भर्ती करना पड़ रहा है। बताया कि गर्मी की वजह से सबसे अधिक दिक्कत लो बीपी की है। यही वजह है कि लोगों को सलाह दी जा रही है कि अधिक से अधिक पानी पीएं। बेलीपार थाना क्षेत्र के पियर निवासी संतोष जायसवाल एक दुकान पर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आया और और कुर्सी से गिर गए। आसपास के लोग निजी साधन से उन्हें लेकर 2:20 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने इमरजेंसी गेट के बाहर ही नब्ज टटोल कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह शहर के राजेंद्र नगर की रहने वाली एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डिहाईड्रेशन की दिक्कत हुई। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तेज बुखार के मरीजों को पैरासिटामॉल से भी राहत नहीं मिल रही है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में आने वाले 50 फीसदी मरीजों ने यह समस्या बताई। डॉक्टरों ने बताया कि गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जा रही है। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतें ज्यादा है। यही वजह है कि ऐसे मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। हत्या, लूट और गैंगस्टर के आरोपी की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। आशंका है कि मौत की वजह हीट स्ट्रोक हो सकती है।आरोपी गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर टोला रामनगर का विजय भारती (40) जिला कारागार में बंद था। विजय को शिवशक्ति गैस एजेंसी के मैनेजर से रुपये के लूट के मामले में गिरफ्तार जेल भेजा गया था। उस पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई थी। जिला कारागार में तबियत खराब होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था, जहां इलाज दौरान रविवार की रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर जिला कारागार में विजय की तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जिला कारागार के डॉक्टरों ने तेज बुखार और हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका जताई है। विजय भारती पर हत्या, चोरी, लूट जैसे गंभीर धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। चिलुआताल इलाके के दो अलग-अलग जगहों पर रविवार को देर शाम दो लोगों की लाश मिली। आशंका है कि गर्मी की वजह से दोनों की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, बरगदवां के स्प्रीगर मोड़ के पास लक्ष्मी आयल मिल के पास शव मिला। जेब में पहचान पत्र के आधार उनकी पहचान खजनी के परसौनी निवासी रामगोपाल (70) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे बेटे अंकुर ने बताया कि पिता रामगोपाल घर से बलरामपुर जाने के लिए निकले थे, उन्हें नकहा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर जाना था। वह लक्ष्मी आयल मिल के पास मृत मिले। दूसरी घटना के बारे में भगवानपुर टोला बिचऊपुर निवासी विजय कुमार ने 112 नंबर पर डायल कर सूचना दी। बताया कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे चलते-चलते अचानक गिर कर बेहोश हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान अंकित दूबे गणेशपुरम राप्ती नगर फेज एक के रूप में हुई। चौरीचौरा इलाके के डुमरी खुर्द निवासी किसान रामवृक्ष (60) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर में खेत में कार्य करने के दौरान अधिक गर्मी के कारण वह अचानक गश खाकर गिर गए। परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, रामबृक्ष सोमवार की दोपहर में अपने खेत से घास की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक खेत में ही गिर गए। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को खेत की रोपाई करनी थी, जिसके लिए खेत से घास पूस साफ करने के लिए वह खेत चले गए थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights